Breaking News
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नोएडा में पीजी के अंदर किशोर को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार

नोएडा- नोएडा के सेक्टर-66 स्थित मामूरा इलाके में एक पीजी में किशोर के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने एक नाबालिग को कमरे में बंद कर डंडों और गैस पाइप से बेरहमी से पीटा और इस दौरान वीडियो भी बनाते रहे।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित किशोर आठवीं कक्षा का छात्र है और पास के एक पीजी में देखभाल का काम करता है। शनिवार रात वह अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के बाद कमरे में सो रहा था। देर रात जब उसके दोस्त बाहर चले गए, तभी तीन युवक कमरे में घुस आए।

बताया जा रहा है कि शोर सुनकर किशोर ने उन्हें टोका, जिससे आरोपी भड़क गए। इसके बाद उन्होंने किशोर को बंधक बना लिया और डंडे व गैस पाइप से लगातार मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने उसके कपड़े उतरवाकर भी पिटाई की और इस पूरी घटना का वीडियो बनाया।

करीब 10 मिनट तक चली इस हिंसा में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित के दोस्त की शिकायत पर फेज-3 थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों—विनेश, वंश और कृष्णा—को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top