Breaking News
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार
निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी का आरोप, चार सऊदी में फंसे
विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी का आरोप, चार सऊदी में फंसे
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
90 के दशक की फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ एक बार फिर से देगी सिनेमाघरों में दस्तक, फिल्म का ट्रेलर हुआ जारी

बॉलीवुड में इन दिनों री-रिलीज का चलन चल रहा है। जिसके चलते पहले रिलीज हो चुकी फिल्मों को फिरसे सिनेमाघरों में लाया जा रहा है। इस फेहरिस्त में कई पहले से हिट फिल्मों से लेकर कुछ ऐसी भी फिल्में शामिल हैं जो अपनी रिलीज के समय फ्लॉप साबित हुई थीं। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड की एक और कल्ट कॉमेडी फिल्म का नाम शामिल हो गया है। ये है सलमान खान और आमिर खान की यादगार फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’। 90 के दशक में रिलीज हुई ‘अंदाज अपना अपना’ अब एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के री-रिलीज का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है।

जारी हुआ फिल्म का ट्रेलर
बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार आमिर खान और सलमान खान की जोड़ी एक बार फिर सबको हंसाने आ रही है। दोनों की सुपरहिट फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ 25 अप्रैल को फिरसे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। जिसके बाद इस फिल्म के चाहने वालों में उत्साह है।

1994 में रिलीज हुई थी फिल्म
1994 में रिलीज हुई ‘अंदाज अपना अपना’ का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। इस रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में आमिर खान और सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, शक्ति कपूर और परेश रावल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। अब अपनी रिलीज के तकरीबन 31 साल बाद एक बार फिर ये कल्ट कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

रिलीज के समय हो गई थी फ्लॉप, अब बनी कल्ट फिल्म
आज बॉलीवुड की यादगार कॉमेडी फिल्मों में गिनी जाने वाली ‘अंदाज अपना अपना’ अपनी रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। हालांकि, बाद में ये फिल्म हिंदी सिनेमा की एक यादगार फिल्म बन गई। अब इसकी गिनती बॉलीवुड की चुनिंदा फिल्मों में होती है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top