Breaking News
अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों पर MDDA का बड़ा एक्शन, 100 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई बहुमंजिला निर्माण सील
अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों पर MDDA का बड़ा एक्शन, 100 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई बहुमंजिला निर्माण सील
मानसून में आपदा को लेकर रेडक्रॉस अलर्ट, सभी जिला इकाइयों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश
मानसून में आपदा को लेकर रेडक्रॉस अलर्ट, सभी जिला इकाइयों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश
देहरादून महायोजना-2041 पर छठे दिन भी उमड़ा जनसैलाब, रायपुर क्षेत्र के लोगों ने रखी विकास की प्राथमिकताएं
देहरादून महायोजना-2041 पर छठे दिन भी उमड़ा जनसैलाब, रायपुर क्षेत्र के लोगों ने रखी विकास की प्राथमिकताएं
‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ
‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ
ज्ञानसरोज एकेडमी का शुभारंभ, शिक्षा के क्षेत्र में होगा महत्वपूर्ण योगदान- ऋतु खण्डूडी भूषण
ज्ञानसरोज एकेडमी का शुभारंभ, शिक्षा के क्षेत्र में होगा महत्वपूर्ण योगदान- ऋतु खण्डूडी भूषण
फरीदाबाद में पुलिस का 3 दिवसीय महा-अभियान, 227 भगोड़ों समेत 417 अपराधी गिरफ्तार
फरीदाबाद में पुलिस का 3 दिवसीय महा-अभियान, 227 भगोड़ों समेत 417 अपराधी गिरफ्तार
चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस पर बरसे हेमंत द्विवेदी, बोले- राजनीति कर रहे गणेश गोदियाल
चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस पर बरसे हेमंत द्विवेदी, बोले- राजनीति कर रहे गणेश गोदियाल
फरीदकोट में दिनदहाड़े घर में घुसकर दिव्यांग महिला की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी
फरीदकोट में दिनदहाड़े घर में घुसकर दिव्यांग महिला की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र- सीएम धामी
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र- सीएम धामी
आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक

जनहित से जुड़े कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और जवाबदेही पर दिया विशेष जोर

विकास योजनाओं, कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, आपदा प्रबंधन और विभागीय समन्वय को लेकर हुई विस्तृत समीक्षा

पौड़ी। आयुक्त गढ़वाल मंडल की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार, पौड़ी में प्रशासनिक समन्वय एवं विभागीय कार्यों के प्रभावी संचालन को लेकर विचार-विमर्श एवं परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल एवं जनपद स्तर के अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, विकास योजनाओं की प्रगति, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा विभागीय समन्वय व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, अपर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान, डीएफओ महातिम यादव, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर तथा अन्य अधिकारियों ने आयुक्त का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसके उपरांत आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए विभागवार संचालित योजनाओं, कार्यों एवं वर्तमान व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों, उपलब्धियों तथा चुनौतियों के संबंध में आयुक्त को विस्तार से अवगत कराया। इस दौरान विकास योजनाओं की प्रगति, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, कानून व्यवस्था, वन संरक्षण, सड़क एवं पेयजल व्यवस्थाओं, आपदा प्रबंधन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

आयुक्त ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत और जनोन्मुख बनाने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और जवाबदेही अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। आमजन से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। साथ ही विकास कार्यों की नियमित निगरानी कर फील्ड स्तर पर उनकी प्रगति की समीक्षा भी सुनिश्चित की जाए।

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मंडल स्तरीय अधिकारी साप्ताहिक रोस्टर तैयार कर उपलब्ध कराएं, जिससे आमजन को संबंधित अधिकारियों की उपलब्धता की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की नियमित उपलब्धता से जनसुनवाई व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी तथा लोगों की समस्याओं का समाधान समयबद्ध ढंग से किया जा सकेगा।

बैठक में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने, वनाग्नि रोकथाम, आपदा प्रबंधन तैयारियों तथा आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों में विभागीय तालमेल बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। आयुक्त ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी समस्या या चुनौती की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में विभिन्न विभागों के समक्ष आने वाली व्यावहारिक समस्याओं एवं उनके समाधान पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने अपने विभागों की आवश्यकताओं तथा भावी कार्ययोजनाओं से भी आयुक्त को अवगत कराया।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता लोनिवि ओम प्रकाश, अपर निदेशक पशुपालन डॉ. भूपेंद्र सिंह जंगपांगी, अपर निदेशक शिक्षा पी.के. बिष्ट, अधीक्षण अभियंता 12वां वृत्त महिपाल सिंह रावत, पीएमजीएसवाई शैलेंद्र बसलियाल, जल संस्थान प्रवीण सेनी, पेयजल निगम मो. मिशम, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला, संभागीय परिवहन अधिकारी विमल पाण्डे, उप निबंधक सहकारिता सुरेंद्र पाल, मंडलीय अर्थ एवं संख्याधिकारी शिल्पा भाटिया सहित विभिन्न मंडलीय एवं जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top