Breaking News
मऊ पोक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: 4 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले सद्दाम चूड़ीवाला को 20 साल की कठोर जेल
मऊ पोक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: 4 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले सद्दाम चूड़ीवाला को 20 साल की कठोर जेल
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक सम्पन्न
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक सम्पन्न
लुधियाना में प्रेमी जोड़े पर हमला, जान बचाने के लिए नहर में कूदे युवक-युवती
लुधियाना में प्रेमी जोड़े पर हमला, जान बचाने के लिए नहर में कूदे युवक-युवती
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
मलेशिया से डिपोर्ट किए गए दो वांछित आरोपी पंजाब पुलिस की गिरफ्त में, आतंकी नेटवर्क की जांच तेज
मलेशिया से डिपोर्ट किए गए दो वांछित आरोपी पंजाब पुलिस की गिरफ्त में, आतंकी नेटवर्क की जांच तेज
नंदग्राम में दिनदहाड़े फायरिंग, छात्र को लगी गोली, पांच हमलावर फरार
नंदग्राम में दिनदहाड़े फायरिंग, छात्र को लगी गोली, पांच हमलावर फरार
वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर की नीलामी का पहला चरण पूरा, इस नंबर पर लगी सबसे महंगी बोली

0002 नंबर के लिए लगी आठ लाख 61 हजार की सबसे महंगी बोली

23 रजिस्ट्रेशन नंबरों की हुई नीलामी 

नीलामी में ये नंबर रहे टॉप 5 में शामिल

हल्द्वानी। परिवहन विभाग ने यूके 04 एपी सीरीज के लिए वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर की नीलामी का पहला चरण रविवार को पूरा कर लिया। तीन दिन तक चली प्रक्रिया में रविवार तक 23 रजिस्ट्रेशन नंबरों की नीलामी हुई। इस दौरान आठ लाख 61 हजार की सबसे मंहगी बोली 0002 नंबर के लिए लगी। दूसरी मंहगी बोली 9999 नंबर के लिए दो लाख 30 हजार पर खत्म हुई। वहीं 0001 और 0005 नंबर के आवंटन में तकनीकी समस्या आई। इस कारण इन दोनों नंबरों की बोली होल्ड कर दी गई।

विभाग ने शुक्रवार को नई सीरीज के लिए ऑनलाइन नीलामी शुरू की थी। इसमें वीआईपी नंबर लेने वालों ने खूब उत्साह से भाग लिया। सबकी निगाहें 0001 नंबर पर थीं, मगर वह होल्ड होने के कारण 0002 नंबर ने फिलहाल सबसे बड़ी नीलामी का खिताब जीत लिया। रविवार को 23 रजिस्ट्रेशन नंबरों की नीलामी हुई, इसी में 0002 नंबर ने सर्वोच्च स्थान बनाया। इसके नंबर के लिए नीलामी 25 हजार रुपये से शुरू हुई थी। सबसे कम बोली वीआईपी नंबरों में से 9000 नंबर और 0777 नंबर पर 10,000 रुपये की रही। सीरीज का अगला चरण 15 नवंबर को शुरू होगा।

नीलामी में ये नंबर रहे टॉप 5 में शामिल

  • यूके 04 एपी 0002 8,61,000 रुपये
  • यूके 04 एपी 9999 2,30,000 रुपये
  • यूके 04 एपी 0006 1,22,000 रुपये
  • यूके 04 एपी 0005 1,00,000 रुपये
  • यूके 04 एपी 7777 75,000 रुपये

नीलामी के दौरान 0001 और 0005 की नीलामी रुक गई। नीलामी का समय खत्म होने से छह मिनट पहले ही आवेदकों की लैपटॉप की स्क्रीन पर लिखकर आने लगा- ‘अब बोली नहीं बढ़ाई जा सकती’। तब तक 0001 की बोली 4,86,000 रुपये और 0005 नंबर की बोली एक लाख रुपये तक पहुंची थी। लोगों ने परिवहन विभाग से शिकायत की। इसके बाद दोनों नंबर होल्ड किया जाना बता दिया गया। अनुमान लगाया जा रहा था कि 0001 नंबर की बोली 10 लाख रुपये तक जा सकती थी।

नीलामी के दौरान दो रजिस्ट्रेशन नंबरों के आवंटन में समस्या आ गई। इन नंबरों की नीलामी होल्ड कर दी गई है। एनआईसी दिल्ली को इसकी जानकारी दी गई है। अगर किसी आवेदक के पास इन नंबरों के सफल बोलीदाता के रूप में दिख रहा है तो वह ऑनलाइन शेष रुपये जमा न करें, अभी ये नंबर किसी को नहीं दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top