Breaking News
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
धुबनी में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का खुलासा, 62 पासपोर्ट के साथ चार गिरफ्तार
धुबनी में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का खुलासा, 62 पासपोर्ट के साथ चार गिरफ्तार
किशनगंज में विवाहिता की हत्या की कोशिश का आरोप, गला दबाकर फिनाइल पिलाने का दावा, केस दर्ज
किशनगंज में विवाहिता की हत्या की कोशिश का आरोप, गला दबाकर फिनाइल पिलाने का दावा, केस दर्ज
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
संपत्ति विवाद में भतीजे ने चाचा की धारदार हथियार से हत्या की, वारदात के बाद फरार

जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ का पहला पोस्टर जारी, 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म

अभिनेत्री तापसी पन्नू को आखिरी बार 2023 में शाहरुख खान के साथ फिल्म डंकी में देखा गया था, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब प्रशंसा हुई। आने वाले दिनों में तापसी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करती हुई नजर आएंगी।इस फिल्म में विक्रांत मैसी और सनी कौशल भी अपनी अदाकारी का तडक़ा लगाते हुए दिखाई देंगे।अब निर्माताओं ने फिर आई हसीन दिलरुबा का पहला पोस्टर जारी कर दिया है।

पोस्टर में तापसी, विक्रांत और सनी की तिगड़ी देखने को मिल रही है। यह फिल्म 9 अगस्त, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।निर्माताओं ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, खून को मिटाये ये बारिश, यही है इस कातिलाना इश्क की गुजारिश।

फिर आई हसीन दिलरुबा 2021 में आई फिल्म हसीन दिलरुबा का सीक्वल है, जिसमें तापसी के साथ विक्रांत और अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने अभिनय किया था।फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी।

बता दें कि इस फिल्म के पहले पार्ट में तापसी पन्नू ने रानी का किरदार निभाया हैं और विक्रांत मैसी ऋषभ सक्सेना उनके पति की भूमिका में होते हैं. हसीन दिलरुबा विनी मैथ्यू द्वारा निर्देशित और कनिका ढिल्लन द्वारा लिखित है. इसके अलावा तापसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अगली बार अपनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म वो लडक़ी है कहां में नजर आने वाली हैं. फिल्म में उनके साथ प्रतीक बब्बर और प्रतीक गांधी भी नजर आएंगे. फिल्म अरशद सैयद द्वारा लिखित और निर्देशित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top