Breaking News
उप निरीक्षक से निरीक्षक बने कुन्दन राम, SSP ने पिपिंग सेरेमनी में किया सम्मानित
उप निरीक्षक से निरीक्षक बने कुन्दन राम, SSP ने पिपिंग सेरेमनी में किया सम्मानित
कोटद्वार में बढ़ते जलस्तर के बीच नदी में फंसे 12 वर्षीय बालक को SDRF ने रोप रेस्क्यू से बचाया
कोटद्वार में बढ़ते जलस्तर के बीच नदी में फंसे 12 वर्षीय बालक को SDRF ने रोप रेस्क्यू से बचाया
देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी
देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी
चमोली में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर तैयारी तेज, 63,347 नोटिसों का होगा वितरण
चमोली में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर तैयारी तेज, 63,347 नोटिसों का होगा वितरण
श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा का दिव्य संदेश
श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा का दिव्य संदेश
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, रेलवे ने दी कवच 4.0 की प्रगति रिपोर्ट
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, रेलवे ने दी कवच 4.0 की प्रगति रिपोर्ट
कांवड़ यात्रा 2026: ढालवाला में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, सड़क किनारे हटाए गए कब्जे
कांवड़ यात्रा 2026: ढालवाला में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, सड़क किनारे हटाए गए कब्जे
लोकसभा में हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित
लोकसभा में हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित
देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज

लोकसभा में नियम 377 के तहत उठाया मुद्दा, कहा-हर साल प्राकृतिक आपदाओं से हो रहा भारी जान-माल का नुकसान

नई दिल्ली/हल्द्वानी। नैनीताल ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा में नियम 377 के तहत उत्तराखंड में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य के लिए विशेष आर्थिक पैकेज देने की मांग की।

सांसद अजय भट्ट ने सदन में कहा कि उनका संसदीय क्षेत्र चारों ओर से पहाड़ों से घिरा हुआ है और ग्लोबल वार्मिंग के कारण अब मार्च और अप्रैल से ही भारी बारिश तथा बादल फटने जैसी घटनाएं होने लगी हैं। बरसात के मौसम में इन आपदाओं की तीव्रता और बढ़ जाती है, जिससे पूरे उत्तराखंड में जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण सड़कें, पुल, खेत-खलिहान और तैयार फसलें बह जाती हैं। इससे आम लोगों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है और सरकार द्वारा संचालित विकास कार्य भी प्रभावित होकर धीमे पड़ जाते हैं।

सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि उत्तराखंड में हर वर्ष बरसात के दौरान होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार को विशेष राहत एवं पुनर्निर्माण पैकेज उपलब्ध कराया जाए, ताकि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से पुनर्वास और विकास कार्य कराए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top