Breaking News
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
प्रेम संबंध के विवाद में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल
प्रेम संबंध के विवाद में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
AI से तस्वीरें मॉर्फ कर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार
AI से तस्वीरें मॉर्फ कर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार
अवैध संबंध के शक में पत्नी के सामने फल विक्रेता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
अवैध संबंध के शक में पत्नी के सामने फल विक्रेता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
उत्तराखंड में धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाया जाए- रेखा आर्या

इस साल राज्य में धान की हुई है बंपर पैदावार

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष धान की बंपर पैदावार को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर धान खरीद का मौजूदा लक्ष्य 7.50 लाख मीट्रिक टन से और बढ़ाने की मांग की है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राज्य में अब तक 4.99 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद पूरी हो चुकी है और लगभग 2.70 लाख किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ ले चुके हैं। राज्य भर में 750 खरीद केंद्रों पर किसानों से धान खरीदी जा रही है।

रेखा आर्य ने बताया कि उधम सिंह नगर में इस साल प्रति हेक्टेयर धान की पैदावार स्थापित मानक के मुकाबले काफी ज्यादा रही है और इस बारे में वहां के जिलाधिकारी ने विभाग को पत्र लिखकर सूचित किया था। इसे देखते हुए विभागीय अधिकारियों को कैबिनेट मंत्री ने निर्देशित किया था कि केंद्र सरकार से संपर्क कर लक्ष्य को बढ़ाने की कोशिश की जाए।

इसके बाद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सचिव एवं फैनई ने केंद्र सरकार में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव को पत्र लिखकर राज्य का धान खरीद लक्ष्य 2 लाख मैट्रिक टन और बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top