Breaking News
देहरादून में नकली होलोग्राम लगाकर शराब बेचने की तैयारी, पांच आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में नकली होलोग्राम लगाकर शराब बेचने की तैयारी, पांच आरोपी गिरफ्तार
आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
पुणे में साइबर ब्लैकमेलिंग से परेशान IT कर्मचारी ने की आत्महत्या, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार
पुणे में साइबर ब्लैकमेलिंग से परेशान IT कर्मचारी ने की आत्महत्या, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम में शराब ठेका मालिक से गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
गुरुग्राम में शराब ठेका मालिक से गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
ट्रेन में महिला के बैग से 16.52 लाख के गहने और नकदी चोरी, जीआरपी ने तीन आरोपियों को पकड़ा
ट्रेन में महिला के बैग से 16.52 लाख के गहने और नकदी चोरी, जीआरपी ने तीन आरोपियों को पकड़ा
त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत
त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत
देहरादून में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 15.27 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 15.27 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
काशीपुर में अवैध डिजिटल एक्सचेंज का खुलासा, एसटीएफ ने 21 दिन में 45,453 कॉल किए जाने के मामले में एक आरोपी को पकड़ा
काशीपुर में अवैध डिजिटल एक्सचेंज का खुलासा, एसटीएफ ने 21 दिन में 45,453 कॉल किए जाने के मामले में एक आरोपी को पकड़ा
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म ‘द ओडिसी’ का ट्रेलर रिलीज, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

ऑस्कर विजेता फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ के बाद मशहूर निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन एक बार फिर दर्शकों को भव्य सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘द ओडिसी’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी कर दिया गया, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्साह की लहर दौड़ा दी है। ट्रेलर में हॉलीवुड स्टार मैट डैमन को इथाका के राजा ओडीसियस के किरदार में दिखाया गया है, जो ट्रोजन युद्ध के बाद अपने सैनिकों के साथ घर लौटने की कठिन यात्रा पर निकलते हैं।

ट्रेलर में समुद्र, युद्ध और मानवीय भावनाओं का प्रभावशाली संगम देखने को मिलता है। विशाल समुद्री जहाजों पर सवार सैनिकों के दृश्य और युद्ध के बाद की चुनौतियां कहानी को और गहराई देती हैं। खासतौर पर ट्रेलर के अंतिम हिस्से में एक भावुक पल देखने को मिलता है, जहां युद्ध पर जाते समय एक सैनिक से उसके सुरक्षित लौटने का वादा लिया जाता है। यह दृश्य युद्ध की भयावहता के बीच मानवीय रिश्तों और भावनाओं को बखूबी दर्शाता है।

फिल्म की स्टारकास्ट भी इसे खास बनाती है। मैट डैमन के साथ टॉम हॉलैंड ओडीसियस के बेटे टेलीमाचस की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि ऐनी हैथवे उनकी पत्नी पेनेलोप का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा रॉबर्ट पैटिनसन, जेंडाया, लुपिटा न्योंगो, चार्लीज थेरॉन, मिया गोथ और बेनी सफ्डी जैसे बड़े सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं, हालांकि ट्रेलर में उनकी झलक सीमित रखी गई है।

‘द ओडिसी’ को नई और उन्नत IMAX तकनीक के साथ फिल्माया गया है, जिससे इसका दृश्य प्रभाव और भी भव्य होने की उम्मीद है। यह फिल्म 17 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और फिल्म को लेकर पहले से ही भारी क्रेज देखने को मिल रहा है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top