Breaking News
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
नए साल पर बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

30 दिसंबर से एक जनवरी तक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने की संभावना, मैदानी जिलों में शीत दिवस और घने कोहरे का येलो अलर्ट

देहरादून- उत्तराखंड में नए साल की शुरुआत मौसम के मिजाज के साथ होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक वर्ष के अंतिम दिनों में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 27 दिसंबर को देहरादून समेत छह जिलों में शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। इस दौरान तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा और ठंडक अधिक महसूस की जाएगी। वहीं देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिलों के कुछ हिस्सों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में मौसम फिलहाल शुष्क रहने की संभावना है।

विशेषज्ञों का कहना है कि कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण पर्वतीय क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी सर्दी का असर तेज रहेगा। हालांकि 29 दिसंबर तक प्रदेशभर में मौसम साफ बना रह सकता है।

इसके बाद 30 और 31 दिसंबर के साथ-साथ एक जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने की संभावना जताई गई है, जिससे पूरे प्रदेश में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और कोहरे को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top