Breaking News
चिकित्सा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड के कार्डियोलॉजी विंग एवं नवीन इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का लोकार्पण
चिकित्सा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड के कार्डियोलॉजी विंग एवं नवीन इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का लोकार्पण
अपराध गोष्ठी में एसएसपी के सख्त निर्देश, लापरवाही पर थाना प्रभारी और पर्यवेक्षण अधिकारी भी होंगे जिम्मेदार
अपराध गोष्ठी में एसएसपी के सख्त निर्देश, लापरवाही पर थाना प्रभारी और पर्यवेक्षण अधिकारी भी होंगे जिम्मेदार
छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी
छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी
बेटियां उठायेंगी नशे के विरुद्ध मशाल- डाॅ. धन सिंह रावत
बेटियां उठायेंगी नशे के विरुद्ध मशाल- डाॅ. धन सिंह रावत
हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
चतरा में बंद घर का ताला तोड़कर 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी, जमीन के कागजात भी ले गए चोर
चतरा में बंद घर का ताला तोड़कर 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी, जमीन के कागजात भी ले गए चोर
स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं पहाड़ की महिलाएं, खुद रोजगार से जुड़कर दूसरों को भी दे रहीं काम
स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं पहाड़ की महिलाएं, खुद रोजगार से जुड़कर दूसरों को भी दे रहीं काम
दरभंगा में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
दरभंगा में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
25 हजार का इनामी गैंगस्टर सोनौली से गिरफ्तार
25 हजार का इनामी गैंगस्टर सोनौली से गिरफ्तार
दिल्ली के हाई सिक्योरिटी DRDO कॉम्प्लेक्स में चोरी, महिला वैज्ञानिक के घर से लाखों का सामान गायब

नई दिल्ली- दिल्ली के तिमारपुर थाना क्षेत्र स्थित डीआरडीओ के हाई सिक्योरिटी रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने डीआरडीओ की एक महिला वैज्ञानिक के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने, नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार, महिला वैज्ञानिक 15 मई को अपने परिवार से मिलने चंडीगढ़ गई थीं। जब वह 23 मई को वापस लौटीं, तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। जांच करने पर पता चला कि घर से सोने-चांदी के आभूषण, महंगी घड़ियां, चांदी के बर्तन और अन्य कीमती सामान गायब था।

बताया जा रहा है कि जिस रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में यह वारदात हुई, उसे दिल्ली के सबसे सुरक्षित परिसरों में गिना जाता है। ऐसे में हाई सिक्योरिटी जोन में चोरी की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। साथ ही परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top