Breaking News
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
धुबनी में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का खुलासा, 62 पासपोर्ट के साथ चार गिरफ्तार
धुबनी में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का खुलासा, 62 पासपोर्ट के साथ चार गिरफ्तार
किशनगंज में विवाहिता की हत्या की कोशिश का आरोप, गला दबाकर फिनाइल पिलाने का दावा, केस दर्ज
किशनगंज में विवाहिता की हत्या की कोशिश का आरोप, गला दबाकर फिनाइल पिलाने का दावा, केस दर्ज
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
संपत्ति विवाद में भतीजे ने चाचा की धारदार हथियार से हत्या की, वारदात के बाद फरार

जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
शिक्षा विभाग में 11 हजार पदों पर होगी भर्ती

वर्तमान शैक्षणिक सत्र में ही सम्पन्न होगी भर्ती प्रक्रिया

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत वर्तमान शैक्षणिक सत्र में विभिन्न संवर्ग के 11 हजार पदों को भरा जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं। जिसमें प्राथमिक शिक्षकों, माध्यमिक शिक्षकों, समग्र शिक्षा, प्रधानाचार्यों एवं चतुर्थ श्रेणी के पद शामिल हैं।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास में विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा में लम्बे समय से विभिन्न सवंर्गों में रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये।

उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न संवर्गों में लगभग 11 हजार पद रिक्त पडे हैं, जिनको वर्तमान शैक्षणिक सत्र में भरा जायेगा। जिसमें प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत शिक्षकों के 3900, माध्यमिक शिक्षा के तहत सहायक अध्यापकों के 1500, प्रवक्ता 700, प्रधानाचार्य 650, उप खण्ड शिक्षा 100, डायट के 624, समग्र शिक्षा के अंतर्गत सीआरपी-बीआरपी सहित विभिन्न संवर्ग के 1500 पद तथा चतुर्थ श्रेणी के लगभग 2500 पद भरे जायेंगे। डा. रावत ने विभागीय समीक्षा बैठक में शीघ्र डायट की नियमावली तैयार करने, विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने, पीएम-श्री व कलस्टर विद्यालयों की अद्यतन स्थिति, आवंटित बजट के सापेक्ष बजट व्यय की अद्यतन स्थिति, प्राथमिक विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं यथा, भवन एवं कक्षा-कक्ष, फर्नीचर, पेयजल व्यवस्था, विद्युतीकरण, भोजनालय, शौचालय आदि की व्यवस्था को दुरस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

बैठक में निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, निदेशक माध्यमिक महावीर सिंह बिष्ट, अपर परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा डॉ. मुकुल सती, संयुक्त निदेशक प्राथमिक शिक्षा रघुनाथ आर्य सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top