Breaking News
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन
अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी
रायपुर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई वाहन चोरी, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई वाहन चोरी, आरोपी गिरफ्तार
भागीरथी नदी में बहे बालक का नहीं मिला कोई सुराग, एसडीआरएफ–एनडीआरएफ का संयुक्त सर्च अभियान जारी
भागीरथी नदी में बहे बालक का नहीं मिला कोई सुराग, एसडीआरएफ–एनडीआरएफ का संयुक्त सर्च अभियान जारी
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
गर्मी के मौसम में ठंडक का अहसास देंगी ये 4 आइसक्रीम, आसान है इनकी रेसिपी

गर्मियों के आते ही शरीर से पसीना निकलना शुरू हो जाता है। तेज धूप के कारण शरीर में गर्मी बढ़ जाती है, जो पेट संबंधी समस्याएं पैदा कर सकती है।ऐसे मौसम में कुछ ऐसा खाने का मन करता है, जिसके जरिए शरीर को ठंडक का अहसास हो। अगर आप भी खान-पान के जरिए ठंडा महसूस करना चाहते हैं तो आइसक्रीम खाना ठीक रहेगा। इन 5 आसान रेसिपी के जरिए आप स्वादिष्ट आइसक्रीम घर पर बना सकते हैं।

कृष्णकमल फल की आइस पॉप
कृष्णकमल के फल को पैशन फ्रूट भी कहा जाता है, जिससे आप आइस पॉप बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए 340 ग्राम कृष्णकमल के फल के गूदे को 2 गिलास नारियल के पानी में मिला दें।बीज हटाने के लिए छान लीजिए। मिश्रण को आइस पॉपसिकल के सांचे में डालें। सभी सांचों में इस फल के कुछ बीज डालें, फिर लकड़ी की छोटी छडिय़ां डालें और कम से कम 6 घंटे के लिए जमा दें।

चेरी आइसक्रीम
चेरी आइसक्रीम बनाने के लिए चेरी को मोटा-मोटा काटकर पीस लें। अब इसमें चीनी और दूध मिलाएं और तेज गति पर 5 मिनट फेंटें, जब तक चीनी घुल न जाए।इस तैयार मिश्रण को एक बड़े बर्तन में निकालें और 4 घंटे या रातभर के लिए जमने दें।ताजी चेरी को आप फ्रीज करके भी रख सकते हैं। इसके लिए पहले इन्हें धोएं, फिर सुखाएं और एक एयरटाइट कंटेनर में लंबे समय तक फ्रीज करें।

फ्रूट सलाद आइसक्रीम
सबसे पहले 1 लीटर के टिन में प्लास्टिक रैप लपेट दें। अब क्रीम लें और नरम होने तक फेंटें। इसमें दही और गाढ़ा दूध डालें और 2 मिनट तक फेंटें।क्रीम मिश्रण का 1/4 हिस्सा टिन में डालें और फिर ऊपर से कटे हुए फल डालें और इस प्रक्रिया को दोहराते रहें।इसे प्लास्टिक रैप से लपेटकर सख्त होने तक कम से कम 4 घंटे के लिए फ्रीजर में रखें। इसे निकालकर प्लास्टिक हटाएं और काटकर परोसें।

फ्रोजन हनी आइसक्रीम
इस आइसक्रीम को बनाने के लिए एक कटोरे में प्लास्टिक रैप या बेकिंग पेपर लगाएं। एक अलग बड़े कटोरे में क्रीम को कुछ देर तक फेंटें।अब इसमें शहद और 1 चुटकी नमक डालें। पहले वाले कटोरे में इस तैयार क्रीम के मिश्रण को डालें और कम से कम 2 घंटे के लिए फ्रीजर में जमने दें।जम जाने पर इसे ब्लू-बेरी, स्ट्रॉबेरी, केले या अपने मनपसंद फलों के साथ खाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top