Breaking News
रामनगर में महिला की हत्या का खुलासा, पुरानी रंजिश में रची गई साजिश; तीन आरोपी गिरफ्तार
रामनगर में महिला की हत्या का खुलासा, पुरानी रंजिश में रची गई साजिश; तीन आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड में साइबर अपराध पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में प्रतिनिधि तैनात करने का अल्टीमेटम
उत्तराखंड में साइबर अपराध पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में प्रतिनिधि तैनात करने का अल्टीमेटम
मुख्यमंत्री धामी ने नौवें जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने नौवें जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ
अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत
अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत
मुख्यमंत्री बाल समृद्धि योजना’ की जल्द होगी शुरुआत, लाया जाएगा कैबिनेट में- रेखा आर्या
मुख्यमंत्री बाल समृद्धि योजना’ की जल्द होगी शुरुआत, लाया जाएगा कैबिनेट में- रेखा आर्या
देहरादून- चांदमारी में दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा, पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार
देहरादून- चांदमारी में दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा, पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार
दुर्गापुर में पुराने जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीट-पीटकर हत्या; दो भाई हिरासत में
दुर्गापुर में पुराने जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीट-पीटकर हत्या; दो भाई हिरासत में
मेवात में महिला के कपड़ों में पहुंचा चोर, मोबाइल दुकान से पांच लाख नकद और 40 फोन लेकर फरार
मेवात में महिला के कपड़ों में पहुंचा चोर, मोबाइल दुकान से पांच लाख नकद और 40 फोन लेकर फरार
उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों को बड़ी राहत, मुआवजा राशि में हुआ इजाफा; मृत्यु पर अब मिलेंगे 8 लाख रुपये
उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों को बड़ी राहत, मुआवजा राशि में हुआ इजाफा; मृत्यु पर अब मिलेंगे 8 लाख रुपये
केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, सात करोड़ की फिरौती मांगी; लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर विधायक को किया फोन

मोहाली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। धमकी देने वाले व्यक्ति ने केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल की हत्या की चेतावनी देते हुए सात करोड़ रुपये की मांग की है। आरोपी ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है। इस मामले में मोहाली के साइबर क्राइम थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, दिल्ली की तिलक नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह को छह नवंबर को उनके निजी मोबाइल नंबर पर एक फोन कॉल आया था। इसके अलावा उन्हें व्हाट्सएप पर भी धमकी भरा संदेश भेजा गया। संदेश भेजने वाले की प्रोफाइल पर ‘एच’ नाम दिखाई दे रहा था।

शिकायत में बताया गया है कि फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताते हुए विधायक से कहा कि वह अरविंद केजरीवाल तक सात करोड़ रुपये देने का संदेश पहुंचा दें। रकम नहीं मिलने पर केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी ने व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से भी अपनी मांग और धमकी दोहराई।

विधायक जरनैल सिंह ने छह नवंबर को मोहाली के एसएसपी को लिखित शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा कि आरोपी ने एक जनप्रतिनिधि के माध्यम से अपनी रंगदारी की मांग और धमकी केजरीवाल तक पहुंचाने की कोशिश की है। शिकायत के साथ धमकी भरे व्हाट्सएप संदेश का स्क्रीनशॉट भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है।

मामले की शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(4), 351(2), 351(3), 351(4), 111(2) और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल शिकायत में सामने आए मोबाइल नंबर के आधार पर जांच की जा रही है। मामले की जिम्मेदारी साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को सौंपी गई है।

विधायक ने पुलिस से संबंधित मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल, आईपी लॉग और लोकेशन की जांच कराने की मांग की है। साथ ही यह पता लगाने को कहा है कि धमकी देने वाला व्यक्ति किन अन्य लोगों के संपर्क में है। उन्होंने आरोपी और उसके सहयोगियों की पहचान कर गिरफ्तारी करने के साथ सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है। पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top