Breaking News
विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित
एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान
एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान
रामनगर में विवाहिता ने पति समेत तीन लोगों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, पांच लाख रुपये मांगने का दावा,FIR दर्ज
रामनगर में विवाहिता ने पति समेत तीन लोगों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, पांच लाख रुपये मांगने का दावा,FIR दर्ज
गाजीपुर में अवैध पटाखों के गोदाम पर पुलिस की छापेमारी, 4.78 क्विंटल आतिशबाजी बरामद
गाजीपुर में अवैध पटाखों के गोदाम पर पुलिस की छापेमारी, 4.78 क्विंटल आतिशबाजी बरामद
कुशीनगर में घर के अंदर बिस्तर पर मृत मिली किशोरी, गर्दन पर निशान मिलने से बढ़ा शक
कुशीनगर में घर के अंदर बिस्तर पर मृत मिली किशोरी, गर्दन पर निशान मिलने से बढ़ा शक
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
दिल्ली में 80 लाख रुपये की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी और मोबाइल जब्त
दिल्ली में 80 लाख रुपये की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी और मोबाइल जब्त
244 ग्राम MDMA के साथ तीन गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये

टनकपुर। उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की कुमाऊं यूनिट को बड़ी सफलता मिली है। STF और कोतवाली टनकपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 244.06 ग्राम MDMA बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। इसे वर्ष 2026 में उत्तराखंड में अब तक की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी बताया जा रहा है।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में की गई। STF के वरिष्ठ अधिकारियों ने ANTF को मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और राज्यभर में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में ANTF कुमाऊं यूनिट ने तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर तस्करी से जुड़ी जानकारी जुटाई। सूचना की पुष्टि के बाद कोतवाली टनकपुर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपितों को दबोच लिया गया। उनके पास से 244.06 ग्राम MDMA और एक TVS मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की पहचान इमरान, आशीष और अभिषेक, तीनों निवासी रुद्रपुर, ऊधमसिंहनगर के रूप में की है। आरोपितों से पूछताछ के साथ STF अब उनके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही है। इसका उद्देश्य MDMA की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाना है।

बरामदगी:

  • 244.06 ग्राम MDMA
  • एक TVS मोटरसाइकिल

कार्रवाई में शामिल टीमें:
STF ANTF टीम में निरीक्षक पावन स्वरूप, SI विपिन जोशी, SI विनोद जोशी, SI जगदीप नेगी, HC किशोर कुमार, HC वीरेंद्र चौहान और आरक्षी इसरार अहमद शामिल रहे। वहीं कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम में निरीक्षक चेतन रावत, SI जितेंद्र बिष्ट और HC कमल कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top