Breaking News
फर्जी सिम कार्ड से साइबर ठगी का खुलासा, फिरोजाबाद के भाजपा पार्षद के बेटे समेत कई आरोपी गिरफ्तार
फर्जी सिम कार्ड से साइबर ठगी का खुलासा, फिरोजाबाद के भाजपा पार्षद के बेटे समेत कई आरोपी गिरफ्तार
राजपुर रोड पर तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल
राजपुर रोड पर तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
गया में दारोगा पुत्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दो मुख्य आरोपित घायल
गया में दारोगा पुत्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दो मुख्य आरोपित घायल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
गुमला में पिता-पुत्र के विवाद ने लिया खौफनाक रूप, 40 वर्षीय बेटे की हत्या से गांव में मातम
गुमला में पिता-पुत्र के विवाद ने लिया खौफनाक रूप, 40 वर्षीय बेटे की हत्या से गांव में मातम
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
राजपुर रोड पर तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था कार से हथियार लहराने का वीडियो, एसएसपी के निर्देश पर दून पुलिस ने की कार्रवाई

देहरादून। राजधानी देहरादून के राजपुर रोड पर चलती कार से तमंचा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस जांच में वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार असली तमंचा नहीं, बल्कि खिलौना पिस्टल निकला। युवकों ने इसे दशहरा मेले से खरीदकर लाने की बात कही है।

मामला कोतवाली डालनवाला क्षेत्र का है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्विफ्ट डिजायर कार में सवार एक युवक कार से बाहर हाथ निकालकर तमंचे जैसी वस्तु लहराता दिखाई दे रहा था। सार्वजनिक मार्ग पर इस तरह हथियार प्रदर्शित करने से लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा होने की आशंका थी।

वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने वीडियो में दिखाई दे रही कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन और उसके स्वामी की पहचान की। पुलिस ने कार सवार तीनों युवकों को थाने लाकर पूछताछ की।

जांच के दौरान सामने आया कि वीडियो में लहराई जा रही वस्तु खिलौना पिस्टल थी, जिसे युवक दशहरा मेले से खरीदकर लाए थे। हालांकि, सार्वजनिक स्थान पर इस तरह खिलौना पिस्टल लहराकर लोगों में भ्रम और भय पैदा करने तथा सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था को लेकर गलत संदेश देने के मामले में पुलिस नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस की अपील

दून पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर रील बनाने और प्रसिद्धि पाने के लिए इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना कृत्य नहीं करने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की हरकतों से आमजन में भय का माहौल बन सकता है। ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिरासत में लिए गए युवक

शशांक कुमार, निवासी डीएल रोड, डालनवाला, देहरादून।

अक्षय कुमार, निवासी डीएल रोड, डालनवाला, देहरादून।

अर्पित गुप्ता, निवासी सीमेंट रोड, डालनवाला, देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top