Breaking News
आधी रात को छात्रों के बीच पहुंचा PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा, पेपर माफिया पर होगा निर्णायक प्रहार
आधी रात को छात्रों के बीच पहुंचा PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा, पेपर माफिया पर होगा निर्णायक प्रहार
उत्तराखंड में फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
उत्तराखंड में फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित होटल एवं रिसॉर्ट्स से बीते पांच वर्षों में जिला पंचायत को प्राप्त राजस्व का दे विवरण- सीडीओ

जल्द शुरू होने जा रहा ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश , उद्गम से होगा जीर्णोद्धार- डॉ. आशीष चौहान
जल्द शुरू होने जा रहा ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश , उद्गम से होगा जीर्णोद्धार- डॉ. आशीष चौहान
बड़ी खबर : उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार
बड़ी खबर : उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार
मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की प्रबंध समिति की बैठक, दिए अहम निर्देश 
मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की प्रबंध समिति की बैठक, दिए अहम निर्देश 
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने अतारांकित प्रश्न संख्या 293 के माध्यम से आयुष्मान भारत और सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज संबिधत प्रश्न किया
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने अतारांकित प्रश्न संख्या 293 के माध्यम से आयुष्मान भारत और सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज संबिधत प्रश्न किया
आज का भारत अपनी ज्ञान परंपरा को आधार बनाते हुए तेज गति से आगे बढ़ रहा – प्रधानमंत्री मोदी 

गुजरात।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में रामकृष्ण मठ की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महान विभूतियों की ऊर्जा कई सदियों तक संसार में सकारात्मक सृजन को विस्तार देती रहती है, इसलिए स्वामी प्रेमानंद महाराज की जयंती के दिन हम इतने पवित्र कार्य के साक्षी बन रहे हैं। लेखंबा में नवनिर्मित प्रार्थना सभागृह और साधु निवास का निर्माण, ये भारत की संत परंपरा का पोषण करेगा। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद आधुनिक विज्ञान के बहुत बड़े समर्थन थे। स्वामी कहते थे कि विज्ञान का महत्व केवल चीजों और घटनाओं के वर्णन तक नहीं है, बल्कि विज्ञान का महत्व हमें प्रेरित करने और आगे बढ़ाने में है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज आधुनिक टेक्नॉलॉजी के क्षेत्र में भारत की बढ़ती धमक, दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में भारत की नई पहचान, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर बढ़ते कदम… आज का भारत अपनी ज्ञान परंपरा को आधार बनाते हुए तेज गति से आगे बढ़ रहा है। आज हम अमृतकाल की नई यात्रा शुरू कर चुके हैं, हमने ‘विकसित भारत’ का अमोग संकल्प लिया है, हमें इसे पूरा करना है और तय समय सीमा में पूरा करना है।

उन्होंने कहा कि आज भारत, विश्व का सबसे युवा राष्ट्र है। आज भारत का युवा, विश्व में अपनी क्षमता और  सामर्थ्य को प्रमाणित कर चुका है।  हमें राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में नेतृत्व के लिए युवाओं को तैयार करने की जरूरत है। आज जरूरत है कि राजनीति में भी हमारे युवा नेतृत्व करें।  अब हम राजनीति को सिर्फ परिवारवादियों के लिए नहीं छोड़ सकते, इसलिए हम नए वर्ष में, 2025 में नई शुरूआत करने जा रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर, युवा दिवस के अवसर पर दिल्ली में Young Leaders Dialogue का आयोजन होगा। इसमें देश से 2,000 चयनित युवाओं को बुलाया जाएगा। करोड़ों अन्य युवा भी technology के माध्यम से इससे जुड़ेंगे। युवाओं की दृष्टि से विकसित भारत पर चर्चा होगी। युवाओं को राजनीति से जोड़ने का रोड मैप बनाया जाएगा। हमारा संकल्प है, आने वाले समय में एक लाख प्रतिभाशाली युवाओं को राजनीति में लाएंगे और ये युवा देश का भविष्य बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top