Breaking News
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक
बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक
डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
नोएडा एनकाउंटर में मारे गए माया त्यागी का मुजफ्फरनगर में रहा था खौफ, रंगदारी से लेकर हत्याओं तक में आया नाम
नोएडा एनकाउंटर में मारे गए माया त्यागी का मुजफ्फरनगर में रहा था खौफ, रंगदारी से लेकर हत्याओं तक में आया नाम
दरभंगा में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार
दरभंगा में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार
फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास
फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास
जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी कम नहीं हो रही पेट की चर्बी? डाइट की ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार
जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी कम नहीं हो रही पेट की चर्बी? डाइट की ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव
भारी संख्या में ऋषिकेश पहुंचे पर्यटक, कैंप और रिजॉर्ट की बुकिंग हुई फुल

ऋषिकेश। नए साल के जश्न के लिए ऋषिकेश तैयार है। शिवपुरी, तपोवन और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में नए साल की तैयारियां को लेकर कैंप और रिजॉर्ट पूरी तरह से सज गए हैं। जश्न मनाने के लिए दिल्ली, पश्चिमी यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के करीब 80 फीसदी एडवांस ऑनलाइन बुकिंग हो गई है। वहीं, वीकेंड होने के चलते शहर में सुबह से ही बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचने लगे हैं। शहर में हरिद्वार रोड, नटराज चौक, लक्ष्मण झूला मार्ग, तपोवन बायपास मार्ग आदि क्षेत्र में भारी संख्या के पर्यटकों के वाहन पहुंचने से जाम की स्थिति बनी रही। जिसको लेकर चौक चौराहों पर पुलिसकर्मी और होमगार्ड के जवान यातायात नियंत्रण के लिए तैनात किए गए हैं।

हरिद्वार की ओर से तपोवन की ओर जाने वाले वाहनों को भद्रकाली से होते हुए बायपास मार्ग के रास्ते भेजा जाएगा। वहीं तपोवन क्षेत्र से ऋषिकेश आने वाले वाहनों को शिवानंद मार्ग से खराश्रोत होते हुए भेजा जाएगा। इसके अलावा स्वर्गाश्रम क्षेत्र से हरिद्वार को जाने वाले वाहनों को चीला बैराज के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, भारी वाहनों को शहर क्षेत्र में प्रतिबंधित रखा गया है। जिसके लिए भारी वाहनों को नेपाली फार्म से भानियावाला की ओर डायवर्ट कर नटराज चौक के लिए भेजा जाएगा।

नए साल के जश्न के लिए हेवलघाटी, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी, तपोवन आदि क्षेत्रों के लगभग सभी कैंप और रिजॉर्ट की बुकिंग फुल हो चुकी है। लेकिन मौसम ठंडा होने के कारण राफ्टिंग का कारोबार भी लगभग ठंडा ही पड़ा है। उधर, नव वर्ष के आगमन को लेकर एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने कोतवाली परिसर में होटल, बार और रेस्टोरेंट संचालकों के साथ वार्ता की। जिसमें यातायात और शांति व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। एसपी देहात ने सभी होटल, बार और रेस्टोरेंट संचालकों को निर्देश दिए कि सीसीटीवी कैमरे व अन्य सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करें। यह भी निश्चित कर लें कि प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरे भली प्रकार कार्य कर रहे हैं। खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को तुरंत ठीक कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top