Breaking News
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
गुरुग्राम में सनसनी: PG के कमरे में MBBS छात्र का सड़ा-गला शव बरामद
गुरुग्राम में सनसनी: PG के कमरे में MBBS छात्र का सड़ा-गला शव बरामद
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
ग्रेटर नोएडा में सनसनी: बंद कमरे से प्रेमी-प्रेमिका के शव बरामद
ग्रेटर नोएडा में सनसनी: बंद कमरे से प्रेमी-प्रेमिका के शव बरामद
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
क्रिसमस मनाने औली पहुंचे पर्यटक बर्फ में खूब अटखेलियां करते आए नजर, होटलों की बुकिंग में भी आया उछाल 

बर्फ से ढका पूरा औली

पर्यटकों के लिए रहा अद्भुत अनुभव 

चीयर लिफ्ट का आनंद लेते नजर आए पर्यटक 

बर्फबारी के चलते खतरनाक बनी ज्योतिर्मठ-औली रोड 

चमोली। क्रिसमस से पहले पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने जहां पर्यटकों का मन मोह लिया था, वहीं अब क्रिसमस से ठीक एक दिन पहले औली में हुई बर्फबारी ने पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। जी हां, देर रात औली में हुई बर्फबारी के चलते आज क्रिसमस के मौके पर पर्यटक औली पहुंच चुके है। और बर्फ में जमकर आनंदित हो रहे है। औली में पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। देर शाम तक लगभग 5000 पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

सुबह यहां करीब आधा फीट तक बर्फ जम चुकी थी। यहां क्रिसमस मनाने पहुंचे पर्यटक बर्फ में खूब अटखेलियां करते नजर आ रहे है। कई पर्यटक स्कीइंग में भी हाथ आजमाते रहे। पूरा औली बर्फ से ढका हुआ है। राजस्थान से आईं अंजली शर्मा और मुंबई की श्वेता का कहना है कि उन्होंने पहली बार बर्फबारी देखी है।

वे सोमवार को यहां आ गए थे और अपने सामने बर्फबारी का नजारा देखा। यह अद्भुत अनुभव रहा। वहीं पर्यटन कारोबारी वैभव सकलानी और विकेश डिमरी का कहना है कि क्रिसमस से ठीक पहले बर्फबारी होने से पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। होटलों की बुकिंग में उछाल आया है।

औली में जीएमवीएन, निजी होटल, होम स्टे, हट्स आदि में पांच हजार से अधिक के ठहरने की व्यवस्था है। जीएमवीएन में पहले ही क्रिसमस की बुकिंग फुल हो रखी है। वहीं, अब प्राइवेट होटलों में भी अच्छी बुकिंग आनी शुरू हो गई है। देर शाम तक पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला बना हुआ था।

उधर, क्रिसमस मनाने के लिए औली पहुंचे पर्यटकों ने चीयर लिफ्ट का भी खूब आनंद लिया। चीयर लिफ्ट में जाने के लिए पर्यटकों की कतार लगी रही। दोपहर तक यहां 500 से अधिक पर्यटक चीयर लिफ्ट का आनंद उठा चुके थे। बर्फबारी के चलते ज्योतिर्मठ-औली रोड काफी खतरनाक बन गई है।

टीवी टावर से औली तक सड़क पर बर्फ जमी होने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आई। टीवी टावर के पास जाम भी लग गया। बीआरओ ने स्नो कटर से सड़क पर गिरी बर्फ को हटाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top