Breaking News
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में ‘क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन सह जागरूकता कार्यक्रम’ के दूसरे दिन भीमल हस्तशिल्प और उद्यमिता पर रहा विशेष जोर
डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में ‘क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन सह जागरूकता कार्यक्रम’ के दूसरे दिन भीमल हस्तशिल्प और उद्यमिता पर रहा विशेष जोर
उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026′ से सम्मानित
उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026′ से सम्मानित
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हल्द्वानी आगमन पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

हल्द्वानी। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को पंतनगर से हल्द्वानी पहुंचेंगे। उनके दौरे को देखते हुए हल्द्वानी और नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। 27 और 28 अक्तूबर को वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान कई मार्गों पर अस्थायी यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे।

सीओ ट्रैफिक नितिन लोहनी ने बताया कि सोमवार को सुबह 11 बजे तक पूर्व राष्ट्रपति के काफिले के हल्द्वानी पार करने तक सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पंतनगर से हल्द्वानी की ओर आने वाले मार्गों पर फ्लीट मूवमेंट के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

पुलिस के अनुसार—

फ्लीट के गुजरने के समय लालकुआं की ओर आने वाले वाहनों को लालकुआं ओवरब्रिज से पहले डिवाइडर के पास रोका जाएगा।

हल्द्वानी से नैनीताल या ज्योलीकोट जाने वाले वाहनों को भीमताल तिराहा, काठगोदाम से भीमताल मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

फ्लीट के मोतीनगर पहुँचने पर हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जाने वाले वाहनों को पुराना तीनपानी तिराहा पर रोका जाएगा।

जैसे ही काफिला तीनपानी तिराहा (डिबेर कट) पार करेगा, इंदिरानगर कट, गौलापुल, कुंवरपुर कट और खेड़ा चौकी से आने वाला ट्रैफिक अस्थायी रूप से रोक दिया जाएगा।

भीमताल की ओर से हल्द्वानी आने वाले वाहन भीमताल मोड़ काठगोदाम से पहले पुल पर रोके जाएंगे।

पुलिस ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति के कैंची धाम से प्रस्थान से 15 मिनट पहले “जीरो जोन” लागू किया जाएगा, जिसके दौरान आम यातायात को रोककर केवल फ्लीट को प्राथमिकता दी जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और अनावश्यक रूप से वीवीआईपी रूट पर न जाएं ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top