Breaking News
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव
गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गए अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गए अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार
मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट  का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
एल्विश यादव की डेब्यू वेब सीरीज ‘औकात के बाहर’ का ट्रेलर रिलीज

सोशल मीडिया पर अपनी मज़ेदार वीडियोज़ से पहचान बनाने वाले एल्विश यादव अब मनोरंजन की दुनिया में एक नया कदम बढ़ा चुके हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हासिल करने के बाद वह अब एक्टिंग की दुनिया में पूरी तरह एंट्री ले चुके हैं। उनकी डेब्यू वेब सीरीज ‘औकात के बाहर’ का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है, जहां एल्विश एक दमदार किरदार में नज़र आ रहे हैं।

कॉलेज कैंपस और संघर्ष की कहानी
‘औकात के बाहर’ का ट्रेलर एल्विश यादव द्वारा निभाए गए मुख्य किरदार से शुरू होता है, जिसका सपना एक सफल बॉक्सर बनने का है। वह कॉलेज में एडमिशन लेता है और यहां उसकी मुलाकात एक सीनियर से होती है, जिसके साथ एक अलग तरह की केमिस्ट्री बनती है। लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, कॉलेज की राजनीति और गुटबाज़ी उसके लिए कई चुनौतियां खड़ी कर देती हैं। ट्रेलर में एल्विश का एग्रेशन, स्ट्रगल और इमोशनल जर्नी साफ झलकती है।

वेब सीरीज में दिखा दमदार स्टारकास्ट
सीरीज में एल्विश के साथ मल्हार राठौर, निखिल विजय, हेतल गड़ा, रोहन खुराना और केशव साधना जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। सभी कलाकार कॉलेज स्टूडेंट्स की लाइफ और उनके संघर्ष को पर्दे पर पेश करते नज़र आते हैं।

इस वेब सीरीज का निर्देशन तन्मय रस्तोगी ने किया है, जबकि इसका स्ट्रीमिंग प्रीमियर 3 दिसंबर को अमेज़न एमएक्सप्लेयर पर होगा।

फैंस कर रहे तारीफें
ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर एल्विश यादव की एक्टिंग और उनके नए अवतार की खूब सराहना हो रही है। फैंस का कहना है कि एल्विश ने एक्टिंग डेब्यू में उम्मीद से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top