Breaking News
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
डोईवाला में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार
डोईवाला में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
मुजफ्फरपुर में करीब 1100 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक उपचालक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर में करीब 1100 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक उपचालक गिरफ्तार
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
बाथरूम के फर्श को साफ करने के लिए आजमाएं ये टमाटर का खास नुस्खा, चमकने लगेगा हर कोना

हर कोई घर को खूबसूरत बनाना चाहता है, लेकिन घर को खूबसूरत बनाने के लिए हर छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. क्योंकि कई बार कुछ चीजें घर की सुंदरता को कम कर देती हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने घर को खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो आपको बाथरूम की सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए।

कई बार घर बहुत खूबसूरत होता है, लेकिन घर में बनी बाथरूम की टाइल्स पीली दिखाई देती है, जिससे घर पर आया मेहमान मुंह बनाने लगता है और इससे आपके घर की खूबसूरती खराब होने लगती है. अगर आप भी इन पीली टाइल्स से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं. टमाटर में मौजूद एसिड हल्के दागों को हटाने में काफी मदद करता है।

बाथरूम की टाइल्स को ऐसे करें साफ
बाथरूम की टाइल्स को साफ करने के लिए आप टमाटर से पेस्ट बना सकते हैं.  इसके लिए आपको एक टमाटर को काटकर उसका पेस्ट बनाना होगा। अब आप दाग वाले हिस्से पर पेस्ट लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. थोड़ी देर बाद एक नरम ब्रश की मदद से दाग वाले हिस्से को रगड़ें. इसके बाद आप साफ पानी से टाइल्स को अच्छी तरह धो लें. इससे टाइल्स पर लगी पीली परत और गंदगी दूर होगी और टाइल्स चमकदार बनेगी।

टमाटर का इस्तेमाल
टमाटर का इस्तेमाल करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. टमाटर का रस सभी तरह के फर्श के लिए सुरक्षित नहीं माना गया है। अगर आप मार्बल, ग्रेनाइट और दूसरे पत्थरों पर टमाटर के रस का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे टाइल्स का रंग फीका पड़ सकता है। इसके अलावा टमाटर, तेल या ग्रीस के दागों को हटाने के लिए काफी नहीं है. इसके लिए आप दूसरे नुस्खे आजमा सकते हैं।

टमाटर के रस को लगाने के बाद फर्श को अच्छी तरीके से धो लें, नहीं तो दाग दिखाई देंगे. अगर आपके घर पर लकड़ी का फर्श लगा हुआ है, तो टमाटर के रस का इस्तेमाल न करें. नहीं तो फर्श का रंग बदल सकता है. पेंटेड फर्श पर भी टमाटर के रस का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, नहीं तो फर्श को नुकसान हो सकता है।

क्लीनर का करें इस्तेमाल
आप टमाटर के रस के अलावा बाजार से अच्छी क्वालिटी की क्लीनर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा आप बाथरूम की टाइल्स को साफ करने के लिए सिरका, बेकिंग सोडा और खट्टे फलों का रस जैसे नींबू, संतरा आदि चीजों का इस्तेमाल कर बाथरूम की टाइल्स को साफ कर सकते हैं. किसी भी क्लीनरका इस्तेमाल करने से पहले टेस्ट जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top