Breaking News
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार
निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी का आरोप, चार सऊदी में फंसे
विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी का आरोप, चार सऊदी में फंसे
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
हरिद्वार वन प्रभाग में चार दिन में दो हाथियों की मौत

एक की करंट से मौत, दूसरे की वजह अब भी रहस्य

हरिद्वार। हरिद्वार वन प्रभाग में लगातार चार दिनों के भीतर दो हाथियों की मौत से हड़कंप मच गया है। 26 सितंबर को खानपुर रेंज के रसूलपुर क्षेत्र और 29 सितंबर को शाह मंसूर बीट में हाथियों के शव मिले। इनमें से एक हाथी की मौत खेत में लगी करंट वाली फैंसिंग से हुई, जबकि दूसरे की मौत का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है।

पहली घटना में रसूलपुर बीट में हाथी का शव वन और राजस्व विभाग की सीमा पर मिला था। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई बरेली और भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून भेजे गए हैं। पानी के नमूने भी जांच के लिए लिए गए हैं।

वहीं, शाह मंसूर में खेत में हाथी का शव मिला, जहां इलेक्ट्रिक फैंसिंग लगी थी। मामले में खेत मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि दूसरी घटना में हाथी की मौत करंट लगने से हुई है। वहीं पहली घटना में अभी जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

उन्होंने बताया कि जिस क्षेत्र में ये घटनाएं हुई हैं, वहां बड़े पैमाने पर अवैध इलेक्ट्रिक फैंसिंग पाई गई है। ऐसे में एक विशेष अभियान चलाकर इस तरह की फैंसिंग को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मामले की जांच एसडीओ स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top