Breaking News
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
सीतामढ़ी में NH-227 किनारे मिला 23 वर्षीय युवक का शव, सिर पर चोट और पीठ पर रगड़ के निशान
सीतामढ़ी में NH-227 किनारे मिला 23 वर्षीय युवक का शव, सिर पर चोट और पीठ पर रगड़ के निशान
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
जालंधर में वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चोरी का मोटरसाइकिल बरामद
जालंधर में वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चोरी का मोटरसाइकिल बरामद
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
कानपुर में दवा कारोबारी की हत्या का खुलासा, बहू ने 6 लाख की सुपारी देकर कराई हत्या
कानपुर में दवा कारोबारी की हत्या का खुलासा, बहू ने 6 लाख की सुपारी देकर कराई हत्या
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
जालंधर में वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चोरी का मोटरसाइकिल बरामद

जालंधर। जालंधर के थाना भोगपुर पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी किया गया मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपित चोरी के मोटरसाइकिल को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में थे।

पुलिस के अनुसार, एएसआई सरबजीत सिंह पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के लिए नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव बूनदड़ा निवासी अवतार सिंह और गांव ऊटर निवासी अलीशा मसीह वाहन चोरी की वारदातों में शामिल हैं। दोनों चोरी किए गए मोटरसाइकिल के साथ इलाके में मौजूद हैं और उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी का मोटरसाइकिल बरामद किया गया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि दोनों आरोपितों के साथ गिरोह में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं। पुलिस अब आरोपितों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने अब तक कितने वाहन चोरी किए हैं और चोरी के वाहनों को किन लोगों को बेचा जाता था।

पुलिस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की पहचान करने में भी जुटी है। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ के बाद वाहन चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top