Breaking News
दिल की बीमारी से बचाव के लिए लाइफस्टाइल पर दें ध्यान, तंबाकू-मोटापा और कोलेस्ट्रॉल को लेकर रहें सतर्क
दिल की बीमारी से बचाव के लिए लाइफस्टाइल पर दें ध्यान, तंबाकू-मोटापा और कोलेस्ट्रॉल को लेकर रहें सतर्क
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड में एसआईआर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
उत्तराखंड में एसआईआर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
देहरादून में 3 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, स्थानीय युवाओं को बेचने की थी तैयारी
देहरादून में 3 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, स्थानीय युवाओं को बेचने की थी तैयारी
जनता की फरियाद पर प्रशासन सख्त, समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज
जनता की फरियाद पर प्रशासन सख्त, समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज
प्रधानमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान- रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान- रेखा आर्या
दून पुलिस की सख्ती: ISBT पर लड़ाई-झगड़ा कर रहे 7 हुड़दंगी गिरफ्तार
दून पुलिस की सख्ती: ISBT पर लड़ाई-झगड़ा कर रहे 7 हुड़दंगी गिरफ्तार
एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट
एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट
गाजियाबाद में पति ने पीट-पीटकर पत्नी की हत्या का आरोप, भाई को वीडियो कॉल कर दिखाई हालत
गाजियाबाद में पति ने पीट-पीटकर पत्नी की हत्या का आरोप, भाई को वीडियो कॉल कर दिखाई हालत
हल्द्वानी की दो नाबालिग हुई लापता, परिजनों ने मोहल्ले के किशोर पर लगाया भगाने का आरोप

परिजनों और लोगों ने थाने में किया घेराव

पुलिस ने छात्राओं की सकुशल बरामदगी का दिया आश्वासन 

हल्द्वानी। हल्द्वानी क्षेत्र निवासी दो नाबालिग छात्राएं लापता हो गईं हैं। परिजनों ने मोहल्ले के ही एक किशोर पर छात्राओं को भगाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को छात्राओं के परिजनों और लोगों ने बनभूलपुरा थाने में करीब एक घंटे तक थानाध्यक्ष का घेराव किया। पुलिस ने छात्राओं की सकुशल बरामदगी का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

जानकारी के अनुसार निजी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 11 की 15 वर्षीय और उसी के घर में किराये पर रहने वाली कक्षा नौ की छात्रा बृहस्पतिवार शाम से लापता हैं। परिजनों का आरोप है कि मोहल्ले के ही एक नाबालिग लड़के ने दोनों छात्राओं को अपनी बातों में फंसाया और मंगलपड़ाव से मैजिक में बैठाकर उन्हें लालकुआं ले गया। आशंका है कि वहां से दोनों को यूपी के बदायूं लेकर अपने रिश्तेदार के यहां चला गया। परिजनों का आरोप है कि उक्त किशोर ने एक छात्रा के भाई को धमकी भी दी थी जिससे उन्हें अपनी बेटियों की ज्यादा चिंता सता रही है।

इधर मामले की जानकारी मिलने पर गौरक्षकों ने जोगेंद्र राणा के नेतृत्व में शुक्रवार को परिजनों के साथ बनभूलपुरा थाना पहुंचकर नारेबाजी की और किशोरियों की सकुशल बरामदगी की मांग करते हुए आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इधर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने आक्रोशित लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। छात्राओं की तलाश में टीम यूपी भेजी गई है, जिस पर लोग शांत हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top