Breaking News
शिक्षा से जुड़कर बालिकाओं ने देखे सुनहरे भविष्य के सपने, आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ाए कदम
शिक्षा से जुड़कर बालिकाओं ने देखे सुनहरे भविष्य के सपने, आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ाए कदम
आधुनिक सुविधाओं और पहाड़ी शैली में निखरा मोहनचट्टी आयुर्वेदिक चिकित्सालय, हर्बल गार्डन से बढ़ेगा वेलनेस का अनुभव
आधुनिक सुविधाओं और पहाड़ी शैली में निखरा मोहनचट्टी आयुर्वेदिक चिकित्सालय, हर्बल गार्डन से बढ़ेगा वेलनेस का अनुभव
चाय बागान की जमीन पर फिर हाईकोर्ट का शिकंजा, 29.17 हेक्टेयर भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक
चाय बागान की जमीन पर फिर हाईकोर्ट का शिकंजा, 29.17 हेक्टेयर भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक
अंडमान-निकोबार बैंक घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, पूर्व सांसद से जुड़े मामले में 121 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
अंडमान-निकोबार बैंक घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, पूर्व सांसद से जुड़े मामले में 121 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
मेरठ में रंगदारी की दो घटनाओं से हड़कंप, बदन सिंह बद्दो और उधम सिंह के नाम पर धमकाने का आरोप
मेरठ में रंगदारी की दो घटनाओं से हड़कंप, बदन सिंह बद्दो और उधम सिंह के नाम पर धमकाने का आरोप
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति में 6 लाख करोड़ का इजाफा
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति में 6 लाख करोड़ का इजाफा
उदयपुर में मामूली विवाद के बाद ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर में मामूली विवाद के बाद ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार
दरभंगा के 62 किलो चांदी लूटकांड में दो और गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल के आरोपियों से डस्टर कार जब्त
दरभंगा के 62 किलो चांदी लूटकांड में दो और गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल के आरोपियों से डस्टर कार जब्त
सर्दियों में बार-बार खराब हो रहा है गला? ठंडी हवा से लेकर एसिड रिफ्लक्स तक हो सकते हैं जिम्मेदार, जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में बार-बार खराब हो रहा है गला? ठंडी हवा से लेकर एसिड रिफ्लक्स तक हो सकते हैं जिम्मेदार, जानें बचाव के तरीके
पटेलनगर में पर्स स्नैचिंग की 2 वारदातों का 24 घंटे में खुलासा, नशे की लत ने बनाया स्नैचर

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में महिलाओं से हुई पर्स और मोबाइल स्नैचिंग की दो घटनाओं का दून पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने दोनों वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी अमन सती (25) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीने गए दो मोबाइल फोन, नकदी, दस्तावेज और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, 26 सितंबर 2026 की शाम कैलाशपुर और गंगा विहार क्षेत्र में पैदल घर जा रही दो अलग-अलग महिलाओं से एक अज्ञात स्कूटी सवार मोबाइल फोन और पर्स छीनकर फरार हो गया था। दोनों मामलों में कोतवाली पटेलनगर में संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए थे।

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने घटनास्थलों और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, संदिग्धों की जानकारी जुटाई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

पुलिस की जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर 27 सितंबर को पटेलनगर क्षेत्र से अमन सती को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से दोनों घटनाओं में छीने गए वीवो और रियलमी कंपनी के मोबाइल फोन, 6,700 रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई।

नशे की लत पूरी करने के लिए करता था स्नैचिंग

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए राह चलती महिलाओं से मोबाइल फोन और पर्स छीनने की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार, छीने गए मोबाइल फोन को बेचने की तैयारी थी, लेकिन उससे पहले ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

पुलिस जांच में आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वह वर्ष 2022 में चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

गिरफ्तार आरोपी: अमन सती पुत्र दिनेश सती, निवासी हरभजवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 25 वर्ष।

बरामदगी:

01 वीवो मोबाइल फोन

01 रियलमी मोबाइल फोन

₹6,700 नकद

01 आधार कार्ड

01 पैन कार्ड

वारदात में प्रयुक्त स्कूटी

पुलिस टीम : उपनिरीक्षक जयवीर सिंह, चौकी प्रभारी आईएसबीटी

उपनिरीक्षक बलबीर सिंह

हेड कांस्टेबल मनोज सरकार

कांस्टेबल अरशद, नितिन, बृजमोहन, कैलाश, संदीप, पंकज तथा हेड कांस्टेबल किरण कुमार (एसओजी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top