Breaking News
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
“परिवर्तन यात्रा” का उद्देश्य राज्य में राजनीतिक बदलाव लाना और विकास को गति देना है- अमित शाह
“परिवर्तन यात्रा” का उद्देश्य राज्य में राजनीतिक बदलाव लाना और विकास को गति देना है- अमित शाह
शिकायतों पर तत्पर प्रशासन- हर प्रकरण की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश
शिकायतों पर तत्पर प्रशासन- हर प्रकरण की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश
उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध विजुअल आर्टिस्ट सुलभा जोशी बनीं अंतरराष्ट्रीय जूरी सदस्य
उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध विजुअल आर्टिस्ट सुलभा जोशी बनीं अंतरराष्ट्रीय जूरी सदस्य
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
लक्ष्मणझूला ऋषिकेश से दो किशोरियाँ गायब: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, पुलिस को त्वरित कार्रवाई के आदेश

ट्यूशन को निकली दो नाबालिग लापता, महिला आयोग सक्रिय—मामले में मुकदमा दर्ज, पुलिस को कड़े निर्देश

लक्ष्मण झूला, पौड़ी गढ़वाल | लक्ष्मण झूला, पौड़ी गढ़वाल ऋषिकेश से ट्यूशन के लिए निकली 13 और 14 वर्ष की दो किशोरियाँ अचानक लापता होने के मामले में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने स्वतः संज्ञान लिया है।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस तत्काल और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने एसओ लक्ष्मणझूला को भी त्वरित कार्रवाई करने और हर सूचना पर तुरंत फॉलोअप लेने के निर्देश दिए हैं। नाबालिग लड़कियों को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने जानकारी दी है कि मामले में मुकदमा दर्ज है।

मामले में सामने आया है कि दोनों किसी लड़के के संपर्क में थीं। पुलिस उसकी लोकेशन और कॉल डिटेल्स भी ट्रेस कर रही है।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और नाबालिग लड़कियों को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं।

जानकारी के अनुसार, दोनों लड़कियाँ जानकी पुल से विक्रम में बैठकर रेलवे स्टेशन पहुँचीं और हरिद्वार जाने वाली ट्रेन में कपड़े बदले। उनकी अंतिम लोकेशन रामनगर में मिली है, जहाँ पुलिस टीमें सक्रिय रूप से तलाश में जुटी हैं।

नाबालिग लड़कियों का किसी के बहकावे में घर से निकल जाना गंभीर चिंता का विषय है। आयोग ने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों और उनकी ऑनलाइन-ऑफलाइन मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देने की अपील की है।

पुलिस का कहना है कि तकनीकी सर्विलांस जारी है और दोनों को शीघ्र ही सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top