Breaking News
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई अमानवीय घटना को लेकर उत्तर प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

लखनऊ। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई अमानवीय घटना के बाद उत्तर प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। इस संदर्भ में विभाग ने राज्य के सभी अस्पतालों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत उप मुख्यमंत्री ने अस्पतालों के प्रबंधन को कड़े निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएम ने स्पष्ट किया कि अस्पताल के स्टाफ की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में अक्सर ऐसे लोग पाए जाते हैं, जिनका कोई मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं होता, लेकिन वे केवल रात को आराम करने के लिए अस्पताल में रुक जाते हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि यदि अस्पताल के परिसर में डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों के साथ किसी प्रकार की हिंसा होती है, तो अस्पताल के इंचार्ज या उनके द्वारा अधिकृत व्यक्ति द्वारा तुरंत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

उत्तर प्रदेश सरकार का यह कदम डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है, ताकि वे बिना किसी डर के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top