Breaking News
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत रही मजबूत
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत रही मजबूत
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन
अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी
रायपुर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई वाहन चोरी, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई वाहन चोरी, आरोपी गिरफ्तार
भागीरथी नदी में बहे बालक का नहीं मिला कोई सुराग, एसडीआरएफ–एनडीआरएफ का संयुक्त सर्च अभियान जारी
भागीरथी नदी में बहे बालक का नहीं मिला कोई सुराग, एसडीआरएफ–एनडीआरएफ का संयुक्त सर्च अभियान जारी
फरवरी के अंत में एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार

हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

26 और 27 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी

देहरादून। भले दो दिन से मौसम साफ हो लेकिन फरवरी के अंत में एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार हैं। प्रदेश के सभी जिलों में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 26 और 27 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से उत्तराखंड में रुक-रुककर मौसम बदल रहा है। ठंडी हवाओं के बढ़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसकी वजह से बारिश और बर्फबारी की संभावना है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 26 फरवरी को देहरादून समेत उत्तरकाशी और टिहरी जिले के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

27 फरवरी को बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़ पूरे प्रदेश भर में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने से तापमान पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, 26 व 27 फरवरी को प्रदेश में बारिश व ऊंचाई वाले इलाकों में होने वाली बर्फबारी का सीधा असर तापमान पर पड़ेगा। हालांकि 28 फरवरी से मौसम साफ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top