Breaking News
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
सागर जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपित रवि लखेरा गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
सागर जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपित रवि लखेरा गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
बिहार से ट्रेन और दिल्ली से बस में गांजा लेकर पहुंचा रुद्रपुर, 14 किलो के साथ तस्कर गिरफ्तार
बिहार से ट्रेन और दिल्ली से बस में गांजा लेकर पहुंचा रुद्रपुर, 14 किलो के साथ तस्कर गिरफ्तार
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
पिता के एक्सीडेंट की झूठी सूचना देकर 12वीं की छात्रा को स्कूल से बुलाया, नशा सुंघाकर दुष्कर्म का आरोप
पिता के एक्सीडेंट की झूठी सूचना देकर 12वीं की छात्रा को स्कूल से बुलाया, नशा सुंघाकर दुष्कर्म का आरोप
उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, बद्रीनाथ व औली सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी 

एक बार फिर होने लगा ठंड का अहसास 

पहाड़ों में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड 

देहरादून। उत्तराखंड में औली-बद्रीनाथ यमुनोत्री सहित ऊंचाई वाले इलाकों में आज बर्फबारी हुई। पहाड़ों में बफर्बारी जारी है तो वहीं मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। अचानक मौसम के करवट बदलने से एक बार फिर लोगों को ठंड का अहसास हुआ। खासतौर पर पहाड़ों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी।

मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी। जबकि देहरादून समेत हरिद्वार और नैनीताल जिले में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया था। वहीं आने वाले दिनों की बात करें तो 17 मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार हैं।

यमुनोत्री धाम सहित आसपास मध्य रात्रि से बर्फबारी तो निचले इलाकों में रुक रुक कर बारिश हो रही है। बारिश बर्फबारी के चलते ठंड लौट रही है। बारिश बर्फबारी के चलते अभी तक यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही सुचारू रूप से हो रही है।

बर्फबारी के चलते पहाड़ों में ठंड लौट आई है। बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से दिन के अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। रात का न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री बढ़ाेतरी के साथ 16.1 डिग्री रहा था। ऐसा ही हाल प्रदेशभर के सभी जिलों का रहा था।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 मार्च तक प्रदेशभर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। औली में बर्फबारी के चलते सड़कों पर बर्फ जमी है, जिस वजह से वाहनों को निकलने में भी दिक्कत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top