Breaking News
देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी

जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश

सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं

भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी

नौकरी करने को कहा तो बेटे ने पिता पर चाकू से किया हमला, छाती और कमर पर किए वार

फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र की भीम बस्ती में नौकरी करने की बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि नौकरी करने के लिए कहने से नाराज युवक ने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से अपने पिता पर हमला कर दिया। हमले में पिता की कमर और छाती पर चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

घायल व्यक्ति की पहचान 46 वर्षीय बालकिशन के रूप में हुई है। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए बीके अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत को देखते हुए सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपित बेटे विकास उर्फ विक्की के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बालकिशन ने पुलिस को बताया कि 16 अगस्त की शाम करीब चार बजे वह पत्नी पूनम और दोनों बेटों विकास उर्फ विक्की व योगेश उर्फ योगी के साथ घर पर मौजूद थे। इसी दौरान वह और उनकी पत्नी बड़े बेटे विकास को नौकरी करने के लिए समझा रहे थे।

आरोप है कि नौकरी करने की बात से विकास नाराज हो गया और माता-पिता के साथ गाली-गलौज करने लगा। जब बालकिशन ने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने घर में रखा सब्जी काटने वाला चाकू उठा लिया और पिता पर हमला कर दिया। चाकू के वार से बालकिशन की कमर और छाती पर चोटें आईं।

हमले के दौरान बालकिशन ने शोर मचाया तो आरोपित उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए घर से फरार हो गया। इसके बाद उनकी पत्नी पूनम घायल अवस्था में उन्हें बीके अस्पताल लेकर पहुंचीं। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।

मेडिकल जांच में बालकिशन के शरीर पर धारदार हथियार से लगी तीन चोटों की पुष्टि हुई है। उनका सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा था।

18 अगस्त को चिकित्सकों ने बालकिशन को बयान देने के लिए फिट घोषित किया। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उनका बयान दर्ज किया। बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने विकास उर्फ विक्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपित की तलाश की जा रही है। मामले में घटनास्थल और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top