Breaking News
उप निरीक्षक से निरीक्षक बने कुन्दन राम, SSP ने पिपिंग सेरेमनी में किया सम्मानित
उप निरीक्षक से निरीक्षक बने कुन्दन राम, SSP ने पिपिंग सेरेमनी में किया सम्मानित
कोटद्वार में बढ़ते जलस्तर के बीच नदी में फंसे 12 वर्षीय बालक को SDRF ने रोप रेस्क्यू से बचाया
कोटद्वार में बढ़ते जलस्तर के बीच नदी में फंसे 12 वर्षीय बालक को SDRF ने रोप रेस्क्यू से बचाया
देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी
देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी
चमोली में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर तैयारी तेज, 63,347 नोटिसों का होगा वितरण
चमोली में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर तैयारी तेज, 63,347 नोटिसों का होगा वितरण
श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा का दिव्य संदेश
श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा का दिव्य संदेश
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, रेलवे ने दी कवच 4.0 की प्रगति रिपोर्ट
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, रेलवे ने दी कवच 4.0 की प्रगति रिपोर्ट
कांवड़ यात्रा 2026: ढालवाला में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, सड़क किनारे हटाए गए कब्जे
कांवड़ यात्रा 2026: ढालवाला में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, सड़क किनारे हटाए गए कब्जे
लोकसभा में हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित
लोकसभा में हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित
देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सीएम की प्रेरणा से आखिर डीएम जिले में ले ही आए आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन, आपदा परिचालन केन्द्र में किया परीक्षण

1970 के दशक के पुराने सायरनों की जगह आधुनिक तकनीक वाले सायरन करेंगे शहर को सतर्क

देहरादून। आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने आधुनिक तकनीकों से लैस लंबी दूरी तक सुनाई देने वाले आपातकालीन सायरनों की स्थापना शुरू कर दी है। जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर जिले के प्रमुख स्थानों पर अत्याधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन लगाए जा रहे हैं, जिनकी पहली बार शनिवार को जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (ईओसी) में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

प्रशासन की योजना के पहले चरण में 8 और 16 किलोमीटर तक सुनाई देने वाले कुल 15 आधुनिक सायरनों की स्थापना की जा रही है। इनमें से 6 सायरन 16 किमी रेंज के और 9 सायरन 8 किमी रेंज के होंगे। ये सायरन खास तौर पर पुलिस थानों और चौकियों में लगाए जाएंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में शहर के बड़े हिस्से तक तुरंत चेतावनी पहुंचाई जा सके।

डीएम बंसल ने बताया कि यह सिस्टम सिर्फ प्राकृतिक आपदाओं ही नहीं, बल्कि युद्ध या हवाई हमले जैसी परिस्थितियों में भी आम नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी देने के लिए काम करेगा। इसके अतिरिक्त, आर्मी, पैरामिलिट्री, एयरपोर्ट और बड़े अस्पतालों जैसे वायटल इंस्टॉलेशन क्षेत्रों में भी रेपिड कम्यूनिकेशन सिस्टम लगाया जा रहा है, जिससे सभी एजेंसियों के बीच तत्काल संपर्क स्थापित हो सकेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि इससे पहले देहरादून में 1970 के दशक में सायरन लगाए गए थे, जो वर्तमान जनसंख्या और शहरी विस्तार के हिसाब से अब अप्रभावी हो चुके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नए तकनीकी सायरनों की खरीद की गई है। भविष्य में इस योजना को जिले के अन्य कस्बों जैसे ऋषिकेश, विकासनगर और चकराता में भी लागू किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सायरन ऐसी जगह लगाए जाएं जहां कोई भौतिक बाधा न हो, ताकि उनकी आवाज ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली सिविल डिफेंस सिस्टम को और अधिक मजबूत बनाएगी और किसी भी आपदा में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, एसडीएम सदर हरिगिरि, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी, और आपदा प्रबंधन अधिकारी ऋषभ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top