Breaking News
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत रही मजबूत
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत रही मजबूत
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन
अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी
रायपुर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई वाहन चोरी, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई वाहन चोरी, आरोपी गिरफ्तार
चारधाम यात्रा में ग्रीन कार्ड बनाने का काम शुरू, ये दस्तावेज होंगे जरुरी 

जानिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन 

ऋषिकेश। उत्तराखंड में 10 मई से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा में ग्रीन कार्ड बनाने का काम शुरू हो चुका है। अब पर्यटन विभाग सभी यात्रियों के पंजीकरण की तैयारी कर रहा है। मई के पहले सप्ताह में पंजीकरण शुरू कर दिए जाएंगे। चारधाम यात्रा के लिए परिवहन विभाग की ग्रीन कार्ड वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करें, यहां जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ग्रीन कार्ड जारी हो जाएगा। अभी तक करीब 200 आवेदन ग्रीन कार्ड के लिए आ चुके हैं। परिवहन विभाग लगातार ग्रीन कार्ड बनाने का काम कर रहा है।

यह कार्ड नवंबर माह तक वैध होगा या फिर इस बीच वाहन का परमिट खत्म होने तक वैध रहेगा। पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों का पंजीकरण मई माह में शुरू कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि गंगोत्री, यमुनोत्री के साथ ही केदारनाथ के कपाट 10 मई को खुलेंगे, जबकि बदरीनाथ के कपाट 12 मई को खुलने जा रहे हैं।

ग्रीन कार्ड बनाने के लिए ये दस्तावेज जरूरी

  • पंजीयन प्रमाणपत्र।
  • उत्तराखंड राज्य का कर जमा प्रमाणपत्र।
  • फिटनेस प्रमाणपत्र।
  • उत्तराखंड राज्य का परिमट।
  • वाहन का बीमा प्रमाणपत्र।
  • प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र।

ग्रीन कार्ड का शुल्क

  • हल्के मोटरयान के लिए-400 रुपये
  • मध्यम मोटरयान के लिए-600 रुपये
  • भारी मोटरयान के लिए- 600 रुपये
(उपरोक्त फीस का भुगतान वाहन स्वामी को ग्रीन कार्ड आवेदन के समय केवल ऑनलाइन माध्यम से करना है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top