Breaking News
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
समस्तीपुर में फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर 83 हजार रुपये की लूट, बाइक सवार तीन बदमाश फरार
समस्तीपुर में फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर 83 हजार रुपये की लूट, बाइक सवार तीन बदमाश फरार
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
बहन के प्रेम विवाह से नाराज नाबालिग ने की जीजा की हत्या, पारिवारिक कार्यक्रम में मचा हड़कंप
बहन के प्रेम विवाह से नाराज नाबालिग ने की जीजा की हत्या, पारिवारिक कार्यक्रम में मचा हड़कंप
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
वॉलीबॉल खेलकर घर लौट रहे युवकों पर फायरिंग, सरपंच के बेटे समेत छह पर मामला दर्ज
वॉलीबॉल खेलकर घर लौट रहे युवकों पर फायरिंग, सरपंच के बेटे समेत छह पर मामला दर्ज
वर्ल्ड स्किल्स 2024: भारतीय प्रतिभागियों ने ल्योन में चार कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

नई दिल्ली। फ्रांस के ल्योन में आयोजित वर्ल्ड स्किल्स 2024 में भारतीय प्रतिभागियों ने पेस्ट्री एवं कन्फेक्शनरी, उद्योग 4.0, होटल रिसेप्शन, और नवीकरणीय ऊर्जा में चार प्रतिष्ठित कांस्य पदक जीतकर वैश्विक मंच पर अपनी छाप छोड़ी। अश्वित्था पुलिस (पेस्ट्री एवं कन्फेक्शनरी), ध्रुमिकुमार गांधी और सत्यजीत बालकृष्णन (उद्योग 4.0), जोथिर आदित्या रविकुमार (होटल रिसेप्शन), और अमरेश कुमार साहू (नवीकरणीय ऊर्जा) ने भारत को गौरवान्वित किया।

इसके अतिरिक्त, भारतीय प्रतिनिधियों ने 12 उत्कृष्टता पदक भी हासिल किए, जो विभिन्न ट्रेडों में उनके निरंतर प्रदर्शन का प्रमाण है। अश्वित्था पुलिस को ‘बेस्ट ऑफ नेशन’ अवार्ड से सम्मानित किया गया, जो टीम इंडिया की सबसे उत्कृष्ट प्रतिभागी रहीं। उनकी प्रेरणा बचपन से टीवी शो से शुरू हुई और उन्होंने अपने कौशल को शेफ विनेश जॉनी के मार्गदर्शन में निखारा। उनकी सफलता भारत की पाक कला प्रतिभा के वैश्विक महत्व को दर्शाती है।

भारतीय दल की पदक तालिका:
बेस्ट ऑफ नेशन: अश्वित्था पुलिस (पेस्ट्री एवं कन्फेक्शनरी, तेलंगाना)
कांस्य पदक विजेता:
अश्वित्था पुलिस (पेस्ट्री एवं कन्फेक्शनरी, तेलंगाना)
ध्रुमिकुमार गांधी और सत्यजीत बालकृष्णन (उद्योग 4.0, गुजरात)
जोथिर आदित्या कृष्णप्रिया रविकुमार (होटल रिसेप्शन, दिल्ली)
अमरेश कुमार साहू (नवीकरणीय ऊर्जा, ओडिशा)
उत्कृष्टता पदक: भारतीय प्रतिभागियों ने मेक्ट्रॉनिक्स, वेब तकनीक, ज्वैलरी, और साइबर सुरक्षा सहित कई श्रेणियों में उत्कृष्टता पदक प्राप्त किए। वर्ल्ड स्किल्स 2024 में भारत के इन सफलताओं ने देश की वैश्विक कौशल प्रतिस्पर्धाओं में उभरती ताकत को दर्शाया है।

केंद्रीय मंत्री की बधाई
कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने भारतीय दल को बधाई देते हुए कहा, “यह हमारे देश के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। भारतीय प्रतिभाओं ने अपनी मेहनत से विश्व मंच पर अपनी पहचान बनाई है और यह हमारे प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के विजन की सिद्धि का प्रतीक है।”

वर्ल्ड स्किल्स 2024 में भारतीय दल की यह सफलता देश की कौशल विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top