Breaking News
डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में ‘क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन सह जागरूकता कार्यक्रम’ के दूसरे दिन भीमल हस्तशिल्प और उद्यमिता पर रहा विशेष जोर
डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में ‘क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन सह जागरूकता कार्यक्रम’ के दूसरे दिन भीमल हस्तशिल्प और उद्यमिता पर रहा विशेष जोर
उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026′ से सम्मानित
उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026′ से सम्मानित
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
सेब खाने के फायदे तो जानते होंगे अब जान लें नुकसान, ये लोग भूलकर भी न खाएं

सेब खाना यूं तो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट भी होते हैं जिनसे हमें बचना चाहिए।
एन एप्पल इन ए डे कीप डॉक्टर अवे… यह कहावत तो आपने बहुत सुनी होगी कि दिन में एक सेब खाने से हम डॉक्टर से दूर रह सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें एप्पल का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह एप्पल सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं एप्पल खाने के फायदे और इसके साइड इफेक्टके बारे में।

सेब में विटामिन सी, पोटैशियम और डाइटरी फाइबर जैसे जरूरी विटामिन और खनिज होते हैं. इतना ही नहीं ये क्वेरसेटिन, कैटेचिन और क्लोरोजेनिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।

सेब में डाइटरी फाइबर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हैं. इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है. कैलोरी कम होने के कारण यह वेट लॉस करने वाले लोगों के लिए बढिय़ा स्नैक ऑप्शन है।

इसमें पेक्टिन होता है, यह प्रकार का प्रीबायोटिक फाइबर है जो पेट में अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देता है, जिससे पाचन बेहतर होता है. सेब में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करते हैं।

कुछ लोगों को सेब खाने से एलर्जी हो सकती है, खासकर ओरल एलर्जी सिंड्रोम वाले लोग अगर ज्यादा मात्रा में सेब का सेवन करें तो इससे मुंह, गले और त्वचा में खुजली या सूजन हो सकती है. बहुत ज्यादा सेब खासकर इसका छिलका खाने से पेट फूलना, गैस या पेट में ऐंठन हो सकती है. सेब थोड़े से अम्लीय होते हैं ऐसे में ज्यादा सेब खाने से एसिड रिफ्लेक्ट या पेट अपसेट हो सकता है।

सेब का जूस एंटीहिस्टामाइन और एंटीबायोटिक जैसी कुछ दवाओं के अब्जॉर्प्शन में बाधा पैदा कर सकता है. वहीं, सेब खाने के बाद मूली, खट्टे फल, अचार खाने से हमेशा बचना चाहिए. आजकल मार्केट में ऐसे सेब भी खूब मिलते हैं जिसमें केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, ये थोड़े सस्ते होते हैं. लेकिन हमें इनका सेवन करने से बचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top