Breaking News
मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री
मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री
ऊखीमठ पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 31 बोतल बरामद
ऊखीमठ पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 31 बोतल बरामद
पटेलनगर होटल से कॉपर वायर चोरी का खुलासा, नशे की लत पूरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर होटल से कॉपर वायर चोरी का खुलासा, नशे की लत पूरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
कौशांबी में युवक की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
कौशांबी में युवक की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
अमृतसर में घर पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में दो गिरफ्तार, गैंगस्टर के इशारे पर वारदात का आरोप
अमृतसर में घर पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में दो गिरफ्तार, गैंगस्टर के इशारे पर वारदात का आरोप
पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
जमशेदपुर में जेल से छूटे अपराधी की हत्या, चबूतरे पर मिला शव; गला दबाने की आशंका
जमशेदपुर में जेल से छूटे अपराधी की हत्या, चबूतरे पर मिला शव; गला दबाने की आशंका
बद्दी में शराब पार्टी के दौरान विवाद, 26 वर्षीय युवक की सिर पर वार कर हत्या
बद्दी में शराब पार्टी के दौरान विवाद, 26 वर्षीय युवक की सिर पर वार कर हत्या
सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर
सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर
कौशांबी में युवक की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

कौशांबी। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के समदा गांव में सोमवार रात एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह खेत में शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान समदा गांव निवासी 40 वर्षीय शकील अहमद पुत्र इबले हसन के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, शकील सोमवार को छोटे भाई के लिए दवा लेने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह खेत में शव पड़े होने की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे।

शकील के गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। हत्या की सूचना मिलते ही मंझनपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर विनीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई।

पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मृतक के परिजनों ने फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि हत्या के कारण और आरोपितों का पता लगाने के लिए कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top