Breaking News
चार दिन से बंद मकान से आई दुर्गंध, अंदर सोफा पर मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव
चार दिन से बंद मकान से आई दुर्गंध, अंदर सोफा पर मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
सागर जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपित रवि लखेरा गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
सागर जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपित रवि लखेरा गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
बिहार से ट्रेन और दिल्ली से बस में गांजा लेकर पहुंचा रुद्रपुर, 14 किलो के साथ तस्कर गिरफ्तार
बिहार से ट्रेन और दिल्ली से बस में गांजा लेकर पहुंचा रुद्रपुर, 14 किलो के साथ तस्कर गिरफ्तार
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान से रोकने पर भड़की युवती, महिला एसआई को मारा थप्पड़

नई दिल्ली नई दिल्ली के मंडी हाउस इलाके में स्थित श्रीराम सेंटर के बाहर एक युवती द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस के साथ हाथापाई तक पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात महिला अधिकारी ने जब युवती को खुले स्थान पर सिगरेट पीने से रोका, तो वह भड़क उठी और बहस करने लगी।

बताया जा रहा है कि समझाने के बावजूद युवती नहीं मानी और जानबूझकर महिला पुलिसकर्मी की ओर धुआं छोड़ दिया। इसी दौरान मौके पर अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंच गए और कार्रवाई करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। युवती के कुछ साथी भी वहां आ गए और पुलिस के साथ बहस व अभद्र व्यवहार करने लगे।

पुलिस के मुताबिक, मामला यहीं नहीं रुका। आरोप है कि युवती और उसके साथियों ने थाने पहुंचकर भी हंगामा किया और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान कुछ महिला पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की घटना भी सामने आई, जिसमें उन्हें हल्की चोटें आई हैं।

घटना के बाद पुलिस ने संबंधित युवती और उसके साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top