Breaking News
देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र
देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र
अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण
अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण
मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश
मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश
पटेलनगर में पर्स स्नैचिंग की 2 वारदातों का 24 घंटे में खुलासा, नशे की लत ने बनाया स्नैचर
पटेलनगर में पर्स स्नैचिंग की 2 वारदातों का 24 घंटे में खुलासा, नशे की लत ने बनाया स्नैचर
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम
पटेलनगर में पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार, 4.50 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
पटेलनगर में पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार, 4.50 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड
प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री
सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी
सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी
एआई से फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए साइबर क्राइम और ब्लैकमेलिंग का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने अपनी ही पुरानी सहेली की शादी तय होने पर उसे एआई जनित अश्लील (Deepfake) वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने पीड़िता से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रकम न मिलने पर वह वीडियो युवती के मंगेतर को फेसबुक पर भेज दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह दिल्ली-एनसीआर के नोएडा में रहकर पढ़ाई कर रही थी, जहां करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात विलास राज नाम के युवक से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। हाल ही में जब युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी, तो विलास राज की नीयत बिगड़ गई और उसने युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

आरोपी विलास राज ने अत्याधुनिक एआई (AI) तकनीक का इस्तेमाल कर युवती का एक फर्जी अश्लील वीडियो तैयार किया और उसे डराकर 5 लाख रुपये मांगे। डरी-सहमी पीड़िता ने मामले को रफा-दफा करने के लिए आरोपी को 1 लाख रुपये दे भी दिए, लेकिन आरोपी बाकी के 4 लाख रुपये के लिए अड़ा रहा। जब युवती ने और पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी विलास राज ने वह डीपफेक वीडियो युवती के मंगेतर के फेसबुक मैसेंजर पर भेज दिया। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया। एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी विलास राज को नोएडा से दबोच लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top