Breaking News
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश

पाटलिपुत्र जंक्शन पर नकली नोटों की गड्डी से ठगी की तैयारी, RPF ने युवक को दबोचा

आजम खां समेत पांच पर विजिलेंस का केस, हज समिति की जमीन बिक्री में 2.08 करोड़ के नुकसान का आरोप
आजम खां समेत पांच पर विजिलेंस का केस, हज समिति की जमीन बिक्री में 2.08 करोड़ के नुकसान का आरोप
घर में सो रहे युवक पर हथौड़े से हमला, इलाज के दौरान मौत

प्रेम विवाह की रंजिश का आरोप

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में घर में सो रहे एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक पर हथौड़े और धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने इस हत्या के पीछे प्रेम विवाह की रंजिश होने की आशंका जताई है।

मृतक की पहचान कपिलदेव बिंद के बेटे नीतीश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीतीश अपने भाइयों के साथ मेलों में चाट-चाउमीन की दुकान लगाकर परिवार का खर्च चलाता था। सोमवार रात वह चंदवली स्थान में लगे यज्ञ मेले से दुकान बंद कर घर लौटा था और घर के नए बने हिस्से में सो गया था। उसका भाई मनीष दूसरे कमरे में मौजूद था।

सुबह करीब चार बजे परिवार के लोगों को घर के आसपास कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। शक होने पर जब कमरे में जाकर देखा गया तो नीतीश खून से लथपथ हालत में बिस्तर पर पड़ा मिला। उसके सिर और शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान थे। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए हवेली खड़गपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि यह हत्या प्रेम विवाह की रंजिश में की गई है। मृतक के चचेरे भाई तुलसी कुमार के अनुसार, नीतीश के छोटे भाई रविनंदन ने हाल ही में गांव की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। इस शादी से युवती का परिवार नाराज था और लगातार धमकियां दे रहा था। परिजनों का कहना है कि हमलावर असल में रविनंदन को निशाना बनाना चाहते थे, लेकिन पहचान की गलती में नीतीश की हत्या कर दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top