Breaking News
24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक
कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक
नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत
नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत
मुख्य सचिव ने शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
मुख्य सचिव ने शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
रायपुर में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन लोगों की हत्या का खुलासा, प्लंबर गिरफ्तार
रायपुर में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन लोगों की हत्या का खुलासा, प्लंबर गिरफ्तार
होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल
होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल
राई में सड़क किनारे सो रहा था परिवार, चोर ने कार से लाखों का सामान उड़ाया; साथी बाइक लेकर थे तैयार
राई में सड़क किनारे सो रहा था परिवार, चोर ने कार से लाखों का सामान उड़ाया; साथी बाइक लेकर थे तैयार
शादी से इनकार पर बेटी ने प्रेमी संग रची मां की हत्या की साजिश, करंट लगने का रचा झूठा नाटक
शादी से इनकार पर बेटी ने प्रेमी संग रची मां की हत्या की साजिश, करंट लगने का रचा झूठा नाटक
कुरुक्षेत्र में पांच दिन से लापता तीन बेटियों के पिता का नहर में मिला शव, परिजनों ने कपड़ों से की पहचान
कुरुक्षेत्र में पांच दिन से लापता तीन बेटियों के पिता का नहर में मिला शव, परिजनों ने कपड़ों से की पहचान
फोन आने के बाद घर से निकला 17 वर्षीय किशोर, सुबह नाले में मिली लाश; स्कूटी भी पास बरामद

प्रयागराज। गंगापार के झूंसी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब हवेलिया स्थित सोहम आश्रम के पास एक नाले में 17 वर्षीय किशोर का शव मिला। मृतक की पहचान कोहना निवासी शांतनु के रूप में हुई है। शव के नजदीक उसकी स्कूटी भी बरामद की गई। परिस्थितियां संदिग्ध होने के कारण पुलिस हत्या समेत अलग-अलग पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, शांतनु के मोबाइल पर सोमवार रात किसी व्यक्ति का फोन आया था। फोन आने के बाद वह स्कूटी लेकर घर से बाहर निकल गया। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रात में उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

मंगलवार सुबह परिवार के लोग एक बार फिर शांतनु को खोजने निकले। इसी दौरान सोहम आश्रम के पास हवेलिया नाले के नजदीक उसकी स्कूटी दिखाई दी। स्कूटी मिलने की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और आसपास तलाश शुरू की।

तलाशी के दौरान नाले में शांतनु का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

जानकारी मिलते ही झूंसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। किशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस सोमवार रात शांतनु को आए फोन और उसके बाद घर से निकलने के घटनाक्रम को जांच का अहम हिस्सा मान रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह आखिरी बार किसके संपर्क में था और रात में कहां गया था।

परिवार के मुताबिक, शांतनु दो भाइयों में छोटा था। उसके बड़े भाई का नाम अनमोल है। उसकी मां रेखा देवी का वर्ष 2018 में निधन हो चुका है। परिवार अब शांतनु की मौत की वजह सामने आने का इंतजार कर रहा है।

फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। पुलिस हत्या की आशंका समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top