Breaking News
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद

पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित

पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश

पाटलिपुत्र जंक्शन पर नकली नोटों की गड्डी से ठगी की तैयारी, RPF ने युवक को दबोचा

आजम खां समेत पांच पर विजिलेंस का केस, हज समिति की जमीन बिक्री में 2.08 करोड़ के नुकसान का आरोप

मौलाना फजलुर्रहमान ने पाक चुनाव की खोली पोल, कहा- चुनाव में चोरी हुई है

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में 8 फरवरी को हुए आम चुनाव में धांधली के कई आरोप लग रहे हैं। अब प्रमुख JUIF मौलाना फजलुर्रहमान ने भी इसे लेकर कई बड़े दावे किए हैं। उनका कहना है कि पाक के चुनाव में चोरी हुई है। हम लोग इसके खिलाफ सड़क पर उतरेंगे। अब फैसले सदन में नहीं बल्कि मैदान में होंगे।

फजलुर्रहमान ने आगे कहा कि चुनाव से पहले बना PDM न चुनावी गठजोड़ था और न राजनीतिक गठबंधन। मैं उस वक्त भी अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में नहीं था, लेकिन साथियों की राय के साथ फैसला लिया। जनरल फैज हमीद खुद मेरे पास आए थे और कहा कि आपको जो करना है वो सिस्टम के अंदर रहकर करें।

फजलुर्रहमान ने दावा किया कि इमरान सरकार गिराने के लिए जनरल बाजवा और जनरल फैज की मौजूदगी में सब पार्टियों को साथ लाकर ये तय हुआ कि कैसे क्या करना है। इन चुनाव के बाद साफ है कि पार्लियामेंट की कोई हैसियत नहीं है। शहबाज शरीफ हमारे पास भी प्रस्ताव लेकर आए थे, लेकिन इस सरकार का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया था।

उन्होंने कहा कि हम विपक्ष में बैठेंगे। मगर लगता नहीं कि यह संसद और सरकार ऐसे ज़्यादा दिन चलेगी। जो सरकार बन रही है वो इमरान की हुकूमत से भी ज़्यादा फौज के साथ हाइब्रिड है। हमें फौज के एक सिपाही के बारे में भी बदलने का अधिकार नहीं है। ऐसे में फौज राजनीति को ऐसे चलाए यह कहां तक जायज है। फैसले कहीं और से होंगे। पीएम के हाथ में भी कुछ नहीं होगा। ऐसा लोकतंत्र बेईमानी है। इसलिए हम सड़कों पर उतरेंगे। यह सूरत बदलनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top