Breaking News
आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री
मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री
ऊखीमठ पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 31 बोतल बरामद
ऊखीमठ पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 31 बोतल बरामद
पटेलनगर होटल से कॉपर वायर चोरी का खुलासा, नशे की लत पूरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर होटल से कॉपर वायर चोरी का खुलासा, नशे की लत पूरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
कौशांबी में युवक की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
कौशांबी में युवक की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
अमृतसर में घर पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में दो गिरफ्तार, गैंगस्टर के इशारे पर वारदात का आरोप
अमृतसर में घर पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में दो गिरफ्तार, गैंगस्टर के इशारे पर वारदात का आरोप
पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
जमशेदपुर में जेल से छूटे अपराधी की हत्या, चबूतरे पर मिला शव; गला दबाने की आशंका
जमशेदपुर में जेल से छूटे अपराधी की हत्या, चबूतरे पर मिला शव; गला दबाने की आशंका
बद्दी में शराब पार्टी के दौरान विवाद, 26 वर्षीय युवक की सिर पर वार कर हत्या
बद्दी में शराब पार्टी के दौरान विवाद, 26 वर्षीय युवक की सिर पर वार कर हत्या
अमृतसर में घर पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में दो गिरफ्तार, गैंगस्टर के इशारे पर वारदात का आरोप

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर स्थित गांव जट्टा पासिया में दलजीत सिंह के घर पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ने विदेश में बैठे गैंगस्टर हैपी पासिया के कथित निर्देश पर वारदात को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक क्षेत्र के गांव गाजीनंगल निवासी जगरूप सिंह और गांव कोटली सूरत निवासी विश्व प्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी बाइक से पहुंचे थे और उन्होंने दलजीत सिंह के घर पर दो ग्रेनेड फेंके थे।

पुलिस जांच में वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि ग्रेनेड हमले से दो दिन पहले दलजीत सिंह ने विदेश में रह रहे गैंगस्टर हैपी पासिया की मां के घर के बाहर कथित तौर पर हवाई फायरिंग की थी। पुलिस को आशंका है कि इसी घटना का बदला लेने के लिए दलजीत के घर को निशाना बनाया गया।

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपियों तक ग्रेनेड कैसे पहुंचे और इस साजिश में स्थानीय स्तर पर कौन-कौन लोग मददगार रहे। इसके अलावा विदेश में बैठे कथित गैंगस्टर और आरोपियों के बीच संपर्क के माध्यम की भी जांच की जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल की ओर से जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस किए जाने की बात सामने आई है। इसमें पुलिस कार्रवाई और जांच से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top