Breaking News
10 साल से फरार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, दून पुलिस ने सहारनपुर से दबोचा
10 साल से फरार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, दून पुलिस ने सहारनपुर से दबोचा
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
एलायंस एयर की दिल्ली – पिथौरागढ़ हवाई सेवा का शुभारम्भ

विमान के संचालन से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एयर कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी- मुख्यमंत्री

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैम्प कार्यालय, देहरादून में दिल्ली से पिथौरागढ़ हेतु प्रारम्भ हो रही एलायंस एयर की हवाई सेवा का औपचारिक शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए आज औपचारिक रूप से विमान सेवा का शुभारंभ कर दिया गया है। विमान के संचालन से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एयर कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी। साथ ही सीमांत जनपदों एवं देश की राजधानी की कनेक्टविटी सीधे तौर पर जुड़ जायेगी। उन्होंने कहा पिथौरागढ़ से दिल्ली जाने में 12 से 15 घंटे लगते हैं। इस सेवा के शुरु होने से यात्रियों को सुविधा होगी एवं समय की बचत होगी। साथ ही पिथौरागढ़ क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही में भी भारी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर सीमांत क्षेत्र का विकास शीर्ष प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में हवाई सेवा का विस्तार हो रही है। उल्लेखनीय है कि एलायंस एयर विमान दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल टी-3 से पिथौरागढ़ नैनीसैनी एयर पोर्ट के लिए आगामी अप्रैल माह से नियमित रूप से चलेगा। जिसका किराया लगभग ₹ 7000 होगा तथा पिथौरागढ़ से दिल्ली की यात्रा में करीब 1 घंटा लगेगा।

इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली, अपर सचिव सी. रविशंकर, स्टेशन मैनेजर अलाईनस एयर आरती शर्मा सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top