Breaking News
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश

शादी और सरकारी नौकरी का झांसा देकर नर्सिंग स्टाफ से 32 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
शादी और सरकारी नौकरी का झांसा देकर नर्सिंग स्टाफ से 32 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पर्दाफाश, 192 कार्ड बरामद
देहरादून में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पर्दाफाश, 192 कार्ड बरामद
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
छेड़छाड़ की शिकायत पर घर में घुसकर नाबालिग पर सैनिटाइजर डालकर लगाई आग,80% झुलसी; PGI में भर्ती
छेड़छाड़ की शिकायत पर घर में घुसकर नाबालिग पर सैनिटाइजर डालकर लगाई आग,80% झुलसी; PGI में भर्ती
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दामाद से विवाद के बाद ससुर पर चाकू से हमला, दामाद हिरासत में
दामाद से विवाद के बाद ससुर पर चाकू से हमला, दामाद हिरासत में
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दामाद से विवाद के बाद ससुर पर चाकू से हमला, दामाद हिरासत में

मेजरगंज (सीतामढ़ी)। मेजरगंज थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में शुक्रवार देर रात आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रतनपुर के वार्ड संख्या-15 निवासी हबीब अंसारी के रूप में हुई है। वारदात के बाद गांव में तनाव और अफरातफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक हबीब अंसारी का अपने दामाद मोहम्मद दानिश से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। दानिश बेलसंड थाना क्षेत्र के मौलानगर का रहने वाला बताया जा रहा है। शुक्रवार रात दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और इसी दौरान दानिश ने कथित तौर पर हबीब पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हबीब की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद मेजरगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोहम्मद दानिश को हिरासत में ले लिया और घटना की जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि घटना में दानिश के साथ गांव का एक अन्य व्यक्ति भी शामिल हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस दावे की पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

मेजरगंज थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार के अनुसार, अभी मृतक के परिजनों की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस विवाद की वजह का पता लगाने के साथ ही यह भी जांच कर रही है कि वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top