Breaking News
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जे का आरोप, दो गिरफ्तार
जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जे का आरोप, दो गिरफ्तार
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
एयर इंडिया अयोध्या और दिल्ली के बीच अपनी पहली उड़ानों का करेगी संचालन 

नई दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि वह 17 जनवरी से अयोध्या को बंगलूरू और कोलकाता से जोड़ने वाली सीधी उड़ानें शुरू करेगी। इस महीने की शुरुआत में एयरलाइन ने अयोध्या और दिल्ली के बीच सीधी उड़ान की भी घोषणा की थी। एयरलाइन ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बंगलूरू-अयोध्या और कोलकाता-अयोध्या मार्ग पर उड़ानें 17 जनवरी से शुरू की जाएंगी। एयरलाइन शनिवार को महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे अयोध्या धाम के उद्घाटन के साथ अयोध्या और दिल्ली के बीच अपनी पहली उड़ानों का संचालन करेगी।

हवाई अड्डे का उद्घाटन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी अंकुर गर्ग ने कहा, हमारे नेटवर्क में महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में बंगलूरू और कोलकाता अयोध्या के प्रवेश द्वार के रूप में काम करेंगे, जो दक्षिण भारत और पूर्वी भारत के तीर्थयात्रियों को सुविधाजनक वन-स्टॉप यात्रा कार्यक्रम प्रदान करेंगे। विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या हवाई अड्डे के उद्घाटन के साथ कल देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा, जिसे दूसरे चरण में समग्र क्षेत्र में विकास और रनवे की लंबाई बढ़ाकर बड़े पैमाने पर विस्तारित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top