Breaking News
विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित
एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान
एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान
रामनगर में विवाहिता ने पति समेत तीन लोगों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, पांच लाख रुपये मांगने का दावा,FIR दर्ज
रामनगर में विवाहिता ने पति समेत तीन लोगों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, पांच लाख रुपये मांगने का दावा,FIR दर्ज
गाजीपुर में अवैध पटाखों के गोदाम पर पुलिस की छापेमारी, 4.78 क्विंटल आतिशबाजी बरामद
गाजीपुर में अवैध पटाखों के गोदाम पर पुलिस की छापेमारी, 4.78 क्विंटल आतिशबाजी बरामद
कुशीनगर में घर के अंदर बिस्तर पर मृत मिली किशोरी, गर्दन पर निशान मिलने से बढ़ा शक
कुशीनगर में घर के अंदर बिस्तर पर मृत मिली किशोरी, गर्दन पर निशान मिलने से बढ़ा शक
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
दिल्ली में 80 लाख रुपये की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी और मोबाइल जब्त
दिल्ली में 80 लाख रुपये की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी और मोबाइल जब्त
नशे भारत के लिए सबसे बड़ा आतंक का हथियार- ललित जोशी

जन-जागरूकता कार्यक्रम से ही नशे के आतंक को रोका जा सकता है- ललित जोशी

आज की युवा पीढ़ी नशे से बच गई तो कल देश बच जाएगा- ललित जोशी

देहरादून।  मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्ट्राचार निवारक समिति उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेश में विगत 15 वर्षों से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के क्रम में शनिवार को मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्ट्राचार निवारक समिति एवं  सीआईएमएस कॉलेज देहरादून के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने सजग इंडिया के माध्यम श्री गुरू राम राय इण्टर कॉलेज नेहरूग्राम रायपुर देहरादून के छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहने व अपने आस-पास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने की अपील की। उन्होने कहा कि भारत युवाओं का देश है, और किसी भी राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम होती है। हमारे देश को जहां अपने युवाओं से बहुत सारी उम्मीदें हैं, तो वहीं कुछ विदेशी ताकतें हमारे युवाओं को नशे के चंगुल में फंसाकर देश की जड़ों को कमजोर करना चाहती हैं। इसलिए हमारी युवा पीढ़ी को सजग रहते हुए नशा रूपी राक्षस से दूर रहना होगा। और अपने आस-पास के लोगों में भी नशे के खिलाफ जन-जागरूकता लानी होगी।

ललित जोशी ने बताया कि आतंकवाद को सबसे ज़्यादा फंडिंग नशे के कारोबार से होती है। जाने- अनजाने में नशा करने वाले युवा आतंकवाद को बढ़ावा देते है। अतः हम सब को नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिये। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार साझा किए और कार्यक्रम की सराहना करते हुए करते कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हमें नशे के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। कुछ विद्यार्थियों ने बताया कि उनके घरों में भी उनके परिचित नशा करते हैं, जिससे उन्हें भी कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वह अपने परिचितों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें नशा छोड़ने को प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम के अंत में ललित जोशी द्वारा विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई, साथ ही स्कूल के 10 निर्धन मेधावी विद्यार्थियों को  मिशन एजुकेशन स्कीम के तहत अपने संस्थान सीआईएमएस एंड य़ूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून में नि:शुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम में श्री गुरू राम राय इण्टर कॉलेज नेहरूग्राम रायपुर देहरादून की प्रधानाचार्या प्रतिभा पाठक, स्कूल के शिक्षकगण सहित 1000 छात्र- छात्राओं ने नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top