Breaking News
सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
जन्माष्टमी से पहले मंदिर में चोरी, कान्हा की पीतल की मूर्तियां लेकर भागा बदमाश गिरफ्तार
जन्माष्टमी से पहले मंदिर में चोरी, कान्हा की पीतल की मूर्तियां लेकर भागा बदमाश गिरफ्तार
पैसे देने से किया इनकार तो महिला पर चाकू से हमला, मौत; दोषी गुलफाम को उम्रकैद
पैसे देने से किया इनकार तो महिला पर चाकू से हमला, मौत; दोषी गुलफाम को उम्रकैद
ढाबे पर खाना खाकर पैसे मांगने पर संचालक पर हमला, शराब की बोतल से सिर फोड़ा; एक आरोपी गिरफ्तार
ढाबे पर खाना खाकर पैसे मांगने पर संचालक पर हमला, शराब की बोतल से सिर फोड़ा; एक आरोपी गिरफ्तार
स्टे के बावजूद जमीन पर कब्जे का आरोप, कनाडा में रह रहे दो लोगों समेत चार पर केस
स्टे के बावजूद जमीन पर कब्जे का आरोप, कनाडा में रह रहे दो लोगों समेत चार पर केस
विकासनगर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 3.5 लाख की स्मैक बरामद
विकासनगर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 3.5 लाख की स्मैक बरामद
देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन
देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन
नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री
नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री
डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान
डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान
स्टे के बावजूद जमीन पर कब्जे का आरोप, कनाडा में रह रहे दो लोगों समेत चार पर केस

मोगा। पंजाब के मोगा जिले के गांव फूलेवाला में अदालत से स्टे होने के बावजूद जमीन पर कथित रूप से जबरन कब्जा करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में कनाडा में रह रहे दो लोग भी शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सहायक थानेदार जगतार सिंह के अनुसार, गांव फूलेवाला निवासी अमर सिंह गिल ने एसएसपी मोगा को शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि रणधीर सिंह, रशपाल सिंह निवासी फूलेवाला हाल आबाद कनाडा, हरमन्द्रपाल सिंह बराड़ निवासी बाघापुराना और महेशी जगमोहन सिंह निवासी फूलेवाला ने आपसी मिलीभगत कर उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया।

शिकायतकर्ता का कहना है कि संबंधित जमीन को लेकर स्टे होने के बावजूद आरोपियों ने कथित तौर पर जबरन कब्जा किया। मामले की जानकारी मिलने के बाद अमर सिंह गिल ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

एसएसपी मोगा ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच डीएसपी मोगा को सौंप दी। डीएसपी ने प्रारंभिक जांच के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध तथ्यों की जांच की। जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी गई।

जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी के आदेश पर थाना बाघापुराना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मामले के जांच अधिकारी सहायक थानेदार जगतार सिंह ने बताया कि फिलहाल किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top