Breaking News
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया
मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया
नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश
नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश
गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार
गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार
हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल
हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल
पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल
पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल
बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि
अयोध्या में तंत्र-मंत्र के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप, पुणे की महिला ने बाबा समेत तीन पर दर्ज कराया केस

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में धार्मिक आस्था को आधार बनाकर कथित ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र, पूजा-पाठ और विशेष धार्मिक अनुष्ठान कराने का भरोसा देकर उससे करीब 2 करोड़ रुपये नकद और लगभग 80 लाख रुपये के आभूषण ले लिए गए। मामले में महिला की शिकायत पर रामजन्मभूमि थाना पुलिस ने एक कथित बाबा समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में पुणे निवासी लक्ष्मी कामा ने आरोप लगाया कि विवेकानंद महाराज नाम के कथित बाबा ने उसे ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति, तंत्र-मंत्र और जीवन की परेशानियां दूर करने की बातों के जरिए अपने प्रभाव में लिया। महिला का कहना है कि उसे हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त कराने और धार्मिक अनुष्ठानों के जरिए संकट दूर करने का भरोसा दिलाया गया।

आरोप है कि इसी विश्वास के बाद अलग-अलग मौकों पर महिला से बड़ी रकम और कीमती आभूषण लिए गए। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसने करीब दो करोड़ रुपये नकद दिए, जबकि लगभग 80 लाख रुपये के जेवरात भी सौंपे। इनमें चांदी से बना हनुमान जी का मुकुट भी शामिल बताया गया है, जिसे महिला ने मंदिर के लिए देने की बात कही है।

महिला की शिकायत के आधार पर रामजन्मभूमि थाना पुलिस ने विवेकानंद महाराज, उसके कथित चेले सूरज और चालक रत्नाकर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए रकम के लेनदेन, आभूषणों और आरोपितों से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

पुलिस इस पहलू की भी पड़ताल कर रही है कि कहीं धार्मिक अनुष्ठान, तंत्र-मंत्र या पूजा-पाठ का भरोसा देकर अन्य लोगों से भी इसी तरह रकम तो नहीं ली गई। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और आरोपों की वास्तविकता सामने आने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top