Breaking News
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार
निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी का आरोप, चार सऊदी में फंसे
विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी का आरोप, चार सऊदी में फंसे
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
बैंकॉक में अमर का कमाल, 100 किमी दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

नई दिल्ली- भारतीय धावक अमर सिंह देवंदा ने बैंकॉक में आयोजित एशिया ओशिनिया 100 किमी अल्ट्रा रनिंग चैम्पियनशिप में देश का नाम रोशन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया। उन्होंने 100 किमी की कठिन दौड़ को 6 घंटे 59 मिनट 37 सेकंड में पूरा कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज किया। यह प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ अल्ट्रारनर्स के तत्वावधान में संपन्न हुई।

रविवार को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि अमर सिंह देवंदा का यह प्रदर्शन भारतीय अल्ट्रा रनिंग इतिहास में एक मील का पत्थर है। महासंघ ने लिखा कि देवंदा की रिकॉर्डतोड़ दौड़ ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की उपस्थिति को और मजबूत किया है।

इस प्रतियोगिता में भारत से कुल 11 एथलीटों की टीम उतरी थी, जिसमें सौरव कुमार रंजन, गीनो एंटनी, वेलु पेरुमल, योगेश सनप, जयद्रथ, आरती झंवर, रणजी सिंह, सिंधु उमेश, नामग्याल ल्हामो और तेनजिन डोल्मा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top