Breaking News
दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर
दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर
नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक
नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक
कढ़ी-चावल की रेहड़ी से निवेश के करोड़ों के नेटवर्क तक, पंचकूला में 8 करोड़ से ज्यादा की ठगी की जांच
कढ़ी-चावल की रेहड़ी से निवेश के करोड़ों के नेटवर्क तक, पंचकूला में 8 करोड़ से ज्यादा की ठगी की जांच
सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी
जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी
घर से शौच के लिए निकला 18 वर्षीय युवक नहीं लौटा, रात में मिला शव; गले पर थे निशान
घर से शौच के लिए निकला 18 वर्षीय युवक नहीं लौटा, रात में मिला शव; गले पर थे निशान
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर
8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान
8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान
विकासनगर में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने वाले चार युवक गिरफ्तार
विकासनगर में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने वाले चार युवक गिरफ्तार
घर से शौच के लिए निकला 18 वर्षीय युवक नहीं लौटा, रात में मिला शव; गले पर थे निशान

साहिबगंज। तालझारी थाना क्षेत्र के बड़ा तालबन्ना गांव में बुधवार रात 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विपोल मंडल के रूप में हुई है। युवक का शव घर से कुछ दूरी पर मिला। उसके गले पर निशान पाए जाने के बाद परिजनों ने गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

जानकारी के अनुसार, विपोल बुधवार रात करीब आठ बजे घर से शौच जाने की बात कहकर निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। रात करीब 12 बजे तक जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार के लोगों ने आसपास के इलाके में उसकी तलाश शुरू की।

खोजबीन के दौरान परिजनों को विपोल घर से कुछ दूरी पर जमीन पर पड़ा मिला। उसे उठाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक के गले पर बने निशान देखकर परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल भेज दिया है। थाना प्रभारी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

परिजनों के अनुसार, विपोल की शादी करीब दो महीने पहले ही हुई थी। बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ लोगों के साथ उसका विवाद भी चल रहा था। इसी वजह से परिजन घटना को हत्या से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या के कारण या किसी आरोपी के संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया भी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top