Breaking News
पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित
पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित
पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित
पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित
सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण
सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण
सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग
सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग
संभल में बच्चों से मोबाइल चोरी कराने वाले गिरोह का खुलासा, 42 फोन बरामद; चार गिरफ्तार
संभल में बच्चों से मोबाइल चोरी कराने वाले गिरोह का खुलासा, 42 फोन बरामद; चार गिरफ्तार
बक्सर में युवक की गोली मारकर हत्या, नहर किनारे मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
बक्सर में युवक की गोली मारकर हत्या, नहर किनारे मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला
राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
एटीएम तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम, आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली प्रेमनगर पुलिस ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास करने वाले एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया आला नकब, एक अवैध चाकू और रेनकोट बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई की रात बैंक ऑफ महाराष्ट्र की निगरानी टीम ने सूचना दी कि प्रेमनगर स्थित एटीएम में एक व्यक्ति चोरी का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम के अंदर मौजूद युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध चाकू और एटीएम तोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा आला नकब बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सुमित थापा (22 वर्ष) निवासी गुरु नानक स्कूल वाली रोड, सनातन मंदिर, प्रेमनगर, देहरादून के रूप में बताई। उसने स्वीकार किया कि वह ओला टैक्सी चलाता है और नशे का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने एटीएम से नकदी चोरी करने की योजना बनाई थी। आरोपी ने यह भी बताया कि इससे पहले वह आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को भी तोड़ने का प्रयास कर चुका था, लेकिन सफल नहीं हो पाया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली प्रेमनगर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बरामदगी:

01 अवैध चाकू
घटना में प्रयुक्त आला नकब
घटना के समय पहना गया रेनकोट

पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक जैनेंद्र सिंह
कांस्टेबल कैलाश
कांस्टेबल राजेश
कांस्टेबल दिनेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top